Sensex opening bell: तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी पहुंचा 26000 के पार  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सुबह 9 बजकर 30 मिनट के आस-पास बीएसई सेंसेक्स 480.91 अंक की तेजी के साथ 85,410.27 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 162.45 अंक की तेजी के साथ 26,128.85 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, हिंदाल्को, टेक महिंद्रा, टीसीएस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख रहे, जिन्होंने सूचकांक को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई.दूसरी तरफ दबाव बनाने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर और सिप्ला शामिल रहे, जहां निवेशकों ने मुनाफावसूली की. सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो कैपिटल गुड्स, मेटल और आईटी सेक्टर ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया, इनमें करीब 1% की तेजी दर्ज की गई, जिसने पूरे बाजार को मजबूती प्रदान की.

शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे बढ़ा

वहीं, विदेशी फंड के प्रवाह और घरेलू इक्विटी में पॉजिटिव ट्रेंड के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंच गया. फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि कॉर्पोरेट डॉलर के प्रवाह और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से निवेशकों की भावना को और सपोर्ट मिला. इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.53 पर खुला, फिर इसमें कुछ सुधार हुआ और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.45 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की बढ़त है. शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 53 पैसे बढ़कर 89.67 पर पहुंच गया था.

इसे भी पढें:- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए रेट

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version