आनंदकुमार ने रचा इतिहास, ‘स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

SWC: भारतीय स्पीड स्केटर आनंदकुमार वेलकुमार ने सोमवार (16 सितंबर) को इतिहास रच दिया. उन्होंने चीन के बेइदाईहे में स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता. इस खेल में पहली बार भारतीय टीम की गोल्ड जीतने में सफल हुई है.22 वर्षीय आनंदकुमार ने सीनियर पुरुषों की 1,000 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में 1:24.924 के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया.

वेलकुमार ने बनाया इतिहास

वेलकुमार इससे पहले भी भारतीय स्केटिंग को गौरव दिला चुके हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने चीन के चेंगदू में हुए वर्ल्ड गेम्स में 1000 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. यह रोलर स्पोर्ट्स में भारत का पहला मेडल था. लगातार मिल रही इन ऐतिहासिक सफलताओं ने न सिर्फ वेलकुमार बल्कि पूरे भारतीय स्केटिंग को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है.

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आनंदकुमार की इस उपलब्धि पर गर्व जताया. उन्होंने  एक्स पर लिखा- स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले आनंदकुमार वेलकुमार पर गर्व है. उनके धैर्य, गति और जज्बे ने उन्हें भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियन बनाया है. उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी. उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.

10 साल की उम्र में शुरू की रोलर स्केटिंग

बता दें, आनंदकुमार वेलकुमार का जन्म गुजरात में हुआ और उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में रोलर स्केटिंग शुरू की. उनके कोच और परिवार के सपोर्ट से उन्होंने धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. 2021 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 किमी एलिमिनेशन रेस में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाया. इसके बाद 2023 एशियन गेम्स (हांगझोउ) में 3000 मीटर टीम रिले में ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत को योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें:-कुल्लू में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर बैन! 30 सितंबर तक रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक

Latest News

Premature Grey Hair Causes: कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल? जानें 5 बड़ी वजह और बचाव के तरीके

Premature Grey Hair Causes: आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन...

More Articles Like This

Exit mobile version