Asian Games 2026: अभिषेक शर्मा के T20 में 400 छक्के पूरे, क्रिस गेल को पछाड़ा, रसेल अब भी नंबर-1

Must Read

New Delhi: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली. अभिषेक ने टीम का स्कोर 6 विकेट पर 211 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अभिषेक ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं. अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए. पारी का दूसरा छक्का लगाते ही अभिषेक के टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए.

क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल

शर्मा के अब कुल 405 छक्के हो गए हैं. अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. गेल ने 400 छक्के लगाने के लिए 3,557 गेंदें खेली थीं. अभिषेक ने 3,513 गेंदों में अपने 400 छक्के पूरे किए. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के नाम है. रसेल ने 3,027 गेंदों पर 400 छक्के लगाए हैं.

एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया

अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 2026 में 100 टी20 छक्के भी पूरे किए. एक कैलेंडर साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में वे दूसरे स्थान पर आ गए. अभिषेक ने 651 गेंदों पर 100 छक्के लगाए. इस मामले में अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा. एक साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में भी आंद्रे रसेल पहले नंबर पर हैं.

श्रेष्ठ ओपनर के रूप में खुद को स्थापित

अभिषेक शर्मा मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में टी20 फॉर्मेट के एक श्रेष्ठ ओपनर के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं. 6 जुलाई 2024 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने 62 मैचों की 61 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाते हुए 1,926 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: 4.60 लाख छात्रों को बांटे 1.48 करोड़, CM योगी ने OP राजभर की ली चुटकी, कहा- शायद वह नेता नहीं बनते…

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This