डोनाल्ड ट्रंप पर ड्रैगन का पलटवार, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US China Trade War : अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन, कनाडा समेत कई देशों पर अतिरिक्‍त टैरिफ लगाया गया है, जिसे लेकर चीन ने भी अमेरिका को करारा जवाब दिया है. दरअसल, चीन ने भी कई अमेरिकी उत्‍पादों पर 10 से 15 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 10 मार्च से लागू हो जाएगा.

चीन द्वारा अमेरिकी उत्‍पादों पर लगाए गए टैरिफ की जानकारी चीनी वित्त मंत्रालय ने दी है. मंत्रालय के अनुसार, ये टैरिफ चिकन, गेहूं, मक्का और कपास समेत प्रमुख अमेरिकी निर्यातों पर लागू होंगे. चीन के इस कदम से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहा ट्रेड वॉर और बढ़ जाएगा.

किस उत्‍पाद पर होगा कितना टैरिफ?

बता दें कि चीन का यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी उत्पादों के आयात पर लगे 10 फीसदी शुल्‍क को बढ़ाकर 20 फीसदी करने के आदेश के बाद आया है. ऐसे में चीनी वित्‍त मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका में उगाए गए चिकन, गेहूं, मक्का और कपास के आयात पर 15 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगेगा. जबकि ज्वार, सोयाबीन, सूअर का मांस, बीफ, समुद्री भोजन, फल, सब्जियां और डेयरी उत्पादों पर टैरिफ 10 फीसदी बढ़ाया जाएगा.

बढ़ रही है ट्रेड वॉर

दरअसल, मंगलवार यानी 4 मार्च से अमेरिका ने कनाडा, मेक्सिको और चीन से आयात पर व्यापक शुल्क लागू कर दिये हैं, जिससे अमेरिकी टैरिफ ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है, इससे बिजनेसेज और विदेशी सरकारों में खलबली मच गई है. आज से कनाडा और मेक्सिको से सभी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लग गया है. वहीं, चीनी वस्तुओं पर टैरिफ को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति का मानना है कि टैरिफ देश की समस्‍याओं को खत्‍म कर सकता है. सोमवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि “यह एक बहुत शक्तिशाली हथियार है, जिसका राजनेताओं ने इस्तेमाल नहीं किया है, क्योंकि वे या तो बेईमान थे, मूर्ख थे या उन्होंने किसी अन्य रूप में पैसे कमाए थे.”

कनाडा ने भी अमेरिका पर लगाया जवाबी टैरिफ

वहीं, अमेरिका के इस फैसले पर कनाडा का कहना है कि वह अमेरिका से 125 अरब कनाडाई डॉलर के अतिरिक्त आयात पर जवाबी टैरिफ लगाएगा, जिसकी शुरुआत 4 मार्च से 30 अरब कनाडाई डॉलर के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ से हो गई है. हालांकि कनाडा के इस एक्शन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है.

नॉन-टैरिफ उपायों को आगे बढ़ाने पर हो सकता है विचार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि यदि अमेरिका द्वारा कनाडाई वस्‍तुओं पर अपने प्रस्तावित टैरिफ के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हमारा टैरिफ भी लागू रहेगा. और हमारा टैरिफ उस वक्‍त तक लागू रहेगा, जब तक कि अमेरिकी ट्रेड एक्शन वापस नहीं ले लिया जाता. वही, अगर अमेरिकी टैरिफ समाप्त नहीं होते हैं, तो हम कई नॉन-टैरिफ उपायों को आगे बढ़ाने के लिए प्रांतों और क्षेत्रों के साथ सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं.

इसे भी पढें:- गंगा जल बंटवारे पर चर्चा के लिए भारत पहुंचा बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल, कोलकाता में होगी अहम बैठक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version