Bihar News: बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने Tejashwi Yadav पर साधा निशाना, जानिए क्‍या कुछ कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bihar News: बिहार की राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसा विपक्ष का नेता मिला है, जिसका ऊपर का माला खाली है जिसका ग्रे मैटर है ही नहीं. अभी तो ये सब (लालू परिवार) जेल जाएंगे, 11 मार्च को पहला टिकट कटेगा. ये जेल जाएंगे तो उन्होंने जो अपने लिए पैसे कमाए हैं वो सब जनता के सामने आ जाएगा. उक्‍त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कही.

‘कुंभ के मामले में कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं हम’- बीजेपी प्रवक्ता

बीजेपी प्रवक्ता ने 04 मार्च को महाकुंभ को लेकर कहा, “हम कुंभ के मामले में कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं. पूरा देश देख रहा है. पांच हजार कैमरे लगे हुए थे और करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई थी, फिर क्यों झूठ बोल रहे हैं कि कितनी लाशें लखनऊ चली गईं? झूठ फैलाया जा रहा है क्योंकि इनका मकसद था कि जितनी भ्रांतियां फैलाई जा सकें वो फैलाओ.” उन्होंने आगे कहा, सारे सेक्युलर लोग अब रमजान के पावन महीने में दिखाई देंगे. हम मुस्लमानों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम कह रहे हैं कि ये सेक्युलर लोग जो अर्बन नक्सल वाले हैं, जो कुंभ नहाने नहीं गए वो इफ्तार खाने जाएंगे.

चोर-चोर मौसेरे भाई हैं सब- अजय आलोक

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने आगे कहा कि राहुल गांधी और बिहार के विपक्ष के नेता सब बराबर हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई हैं सब. राबड़ी देवी के लिए तो मैं यही कहूंगा कि लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर हैं. उनके पास तो सामान्य ज्ञान भी नहीं है. मुझे तो ये नहीं समझ में आता है कि वह राज्य कैसे चला रही थीं. उन्होंने कहा कि मैं मायावती को बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने परिवारवाद का खात्मा किया है क्योंकि बहुजन समाजवादी पार्टी एक आंदोलन है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version