Bank Holiday 28 August: कल बैंक खुलेंगे या रहेंगी छुट्टी? रक्षाबंधन पर ब्रांच जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday 28 August: अगर आपको कल पासबुक अपडेट कराने, चेकबुक के लिए आवेदन करने, लॉकर से जुड़े काम निपटाने या बैंक की किसी अन्य सेवा के लिए ब्रांच जाना है, तो पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें. 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.

इसके अलावा कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के चलते भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, बैंक की छुट्टी हर राज्य और शहर में एक जैसी नहीं है. कुछ जगहों पर बैंक खुले रहेंगे, जबकि कई शहरों में ब्रांच में कामकाज बंद रहेगा. ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.

28 अगस्त को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ-साथ पांग-ल्हाबसोल और श्री नारायण गुरु जयंती जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के चलते कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों और राज्यों में 28 अगस्त को बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं:

  • लखनऊ, कानपुर, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, भोपाल, जयपुर, देहरादून, शिमला, श्रीनगर, जम्मू, गंगटोक, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • गुजरात में भी रक्षाबंधन के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • केरल में महान समाज सुधारक श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • सिक्किम में पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

इसके बाद कब खुलेंगे बैंक?

28 अगस्त के बाद बैंक की छुट्टियों और कामकाज का शेड्यूल इस तरह रहेगा:

  • 29 अगस्त (शनिवार): बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है.
  • 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 अगस्त (सोमवार): बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ये काम

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. कैश निकालने, बिल पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने जैसे कामों के लिए ग्राहक ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, मेंटेनेंस या तकनीकी समस्या के कारण कभी-कभी डिजिटल सेवाएं भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं. बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं.

इसलिए ब्रांच जाने से पहले ग्राहकों को RBI का हॉलिडे कैलेंडर देख लेना चाहिए या अपनी स्थानीय बैंक शाखा से पहले ही संपर्क कर लेना चाहिए, ताकि बेवजह बैंक पहुंचकर समय बर्बाद न हो.

यह भी पढ़े: LPG New Connection: LPG के नए कनेक्शन पर कब तक बैन, डिस्ट्रीब्यूटर्स कब से लेंगे नई बुकिंग? जानें पूरी जानकारी

Latest News

भारत नेपाल के लिए फिर बना मसीहा, तबाही के बीच भेजी 37.5 टन और राहत सामग्री

Nepal Flash Floods: बीते बुधवार को नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत...

More Articles Like This

Exit mobile version