Bank Holiday: 16 और 17 जुलाई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले पढ़ें जरूरी अपडेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Highlights

  • 16 और 17 जुलाई 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 16 जुलाई को हरेला और यू तिरोत सिंह डे के अवसर पर उत्तराखंड और मेघालय में बैंक अवकाश रहेगा.
  • 17 जुलाई को केवल मेघालय में यू तिरोत सिंह डे के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यह छुट्टियां पूरे देश में नहीं, बल्कि चुनिंदा राज्यों में लागू होंगी.
  • बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

Bank Holiday July 2026: अगर आप 16 या 17 जुलाई को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें. इन दो दिनों में देश के कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं. ऐसे में बिना छुट्टियों की जानकारी के बैंक पहुंचने पर आपका काम अटक सकता है. हालांकि यह अवकाश पूरे देश में लागू नहीं होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व और स्मृति दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे, जबकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. आइए जानते हैं 16 और 17 जुलाई को किन राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा और किन जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

16 जुलाई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

16 जुलाई, गुरुवार को उत्तराखंड और मेघालय में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. उत्तराखंड में हरेला पर्व और मेघालय में यू तिरोत सिंह डे (U Tirot Sing Day) के अवसर पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंक अवकाश पर रहेंगे. इन दोनों राज्यों में ग्राहकों को बैंक शाखाओं से जुड़ा कोई भी काम अगले कार्य दिवस पर करना होगा. वहीं, देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे और नियमित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

17 जुलाई को कहां रहेगा बैंक अवकाश?

17 जुलाई, शुक्रवार को केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. यहां यू तिरोत सिंह डे के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा. इसके अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी और सामान्य रूप से कामकाज होगा.

क्या डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर?

बैंक शाखाओं में छुट्टी रहने का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. ग्राहक पहले की तरह UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM, कैश निकासी और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर जैसी सेवाओं का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकेंगे. यानी रोजमर्रा के डिजिटल लेनदेन सामान्य रूप से चलते रहेंगे.

बैंक जाने से पहले जरूर कर लें यह काम

अगर आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना है, KYC अपडेट करानी है, पासबुक अपडेट करवानी है या बैंक शाखा से जुड़ा कोई अन्य जरूरी काम है, तो पहले अपने राज्य में लागू बैंक अवकाश की जानकारी जरूर जांच लें. इससे आपको बैंक पहुंचने के बाद अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका समय भी बचेगा.

यह भी पढ़े: गुप्त नवरात्रि में कर लें ये उपाय, शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर – The Printlines 

Latest News

एक्सपायर्ड मैगी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, विशाल मेगा मार्ट पर लगा लाखों का जुर्माना, मुआवजा का भी आदेश

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में एक्सपायर्ड मैगी खाने की वजह से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद...

More Articles Like This