Banking Holiday: MNC के तर्ज पर अब बैंकों में रहेगी दो दिन छुट्टी, जानिए सरकार का प्लान!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banking Holiday: सरकारी बैंंक के कर्मचारियों को आने वाले दिनों में एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, सरकारी बैंको में शनिवार को छुट्टी को लेकर सरकार विचार कर रही है. बताया जा रहा है कि बैंकों में 5 दिनों के कार्यदिवस का प्रपोजल सरकार तक पहुंच गया है. इसको लेकर राज्यसभा में सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने सदन में सवाल किया था. सवाल के जवाब में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा कि सप्ताह में 5 कार्यदिवस का प्रपोजल सरकार को प्राप्त हो गया है.

इस प्रपोजल में क्या?
आपको बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने इस बात को स्वीकार किया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन (Indian Bank Association) की ओर से महीने के सभी शनिवार को बैंकों में अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को सौंपा गया था. बता दें कि आईबीए (IBA) देश के सरकारी बैंकों की मैनेजमेंट बॉडी है.

सत्र में क्या पूछा गया सवाल
बैंकों में अवकाश को लेकर राज्यसभा सांसद बाल्मिक ने पूछा था कि क्या बैंकों में 5 दिवसीय कार्य योजना लागू करने का सापेक्ष यूनियन या भारतीय बैंक संघ यानी कि आईबीए की ओर से कोई मांग रखी गई है. इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि हां, आईबीए ने सभी शनिवारों को बैंकिग अवकाश के लिए प्रपोजल दिया है. बता दें कि 28 नवंबर 2015 के नोटिफिकेशन के अनुसार बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था. जानकारी देंं कि अगर सरकार इस प्रस्ताव को पास करती है तो बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों को भी सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनिवार का दिन इन राशियों के लिए लाएगा शुभ परिणाम, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version