Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान! खुशियों से भर जाएगा जीवन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pradosh Vrat 2023: प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि पड़ने पर प्रदोष व्रत किया जाता है. सनातन पंचांग के मुताबिक, 10 दिसंबर को प्रदोष व्रत है. यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस बार प्रदोष व्रत रविवार को पड़ रहा है, इसलिए यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा. शिव पुराण में निहित है कि रवि प्रदोष व्रत करने से साधक को जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है. आप भी अगर भगवान भोलेनाथ की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों का दान जरूर करें.

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह की शुक्ल त्रयोदशी तिथि 10 दिसंबर को सुबह 07:13 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इसका समापन 11 दिसंबर को सुबह 07:10 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, प्रदोष व्रत 10 दिसंबर, रविवार के दिन किया जाएगा. इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:25 मिनट से रात 08:08 मिनट तक रहेगा.

राशि अनुसार दान

  • मेष: मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गुड़, मूंगफली व चिक्की का दान करें. इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है.
  • वृषभ: वृषभ राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन दूध, दही व चीनी का दान करें. यह उपाय करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है.
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को प्रदोष व्रत पर गौ माता की सेवा करें और चारा खिलाएं. इससे कुंडली में बुध मजबूत होता है.
  • कर्क: कर्क राशि के जातक प्रदोष व्रत के दौरान राहगीरों के मध्य खीर का वितरण करें. इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है.
  • सिंह: सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत पर शहद, गुड़ और मूंगफली का दान करें. इससे करियर को नया आयाम मिलता है.
  • कन्या: कन्या राशि के जातक विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां उपहार में दें. इससे बुध मजबूत होता है.
  • तुला: तुला राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गरीबों के मध्य लाल रंग के गर्म कपड़े का वितरण करें.
  • धनु: धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गरीबों के मध्य धन का दान करें. इससे कुंडली में गुरु मजबूत होता है.
  • मकर: मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत पर दूध, दही, साबुत उड़द, तिल के लड्डू का दान करें. इस उपाय को करने से शनि देव की विशेष कृपा बरसती है.
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर काले कंबल, चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें. इससे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • मीन: मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें. साथ ही पीले रंग के फल और बेसन के लड्डू साधकों के मध्य वितरित करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़े: Vastu Tips: कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये चीजें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version