Bathing Tips: नहाने के पानी में मिला लें ये चीजें, पूरे दिन रहेंगे फ्रेश, नहीं पड़ेगी परफ्यूम की जरूरत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bathing Tips: गर्मी के दिनों में पसीना आना एक नेचुरल प्रॉसेस है. ऐसे में शरीर से स्‍मेल आने लगती है. जो कई बार शर्मिंदगी की वजह बनती है. वैसे तो लोग खुद को फ्रेश रखने के लिए रोजाना नहाते हैं. गर्मियों में कई बार नहाते हैं. फिर भी कुछ लोगों के शरीर से नहाने के बाद भी स्‍मेल आती है. ऐसे में लोग परफ्यूम का इस्‍तेमाल करते हैं.

लेकिन कई बार परफ्यूम लगाने के बाद भी लगातार पसीना और बदबू आती है. ऐेसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पानी में डालकर नहाने से आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करेंगे और आपको पसीने की बदबू से निजात मिलेगी.

गुलाब जल का इस्तेमाल

अगर आप नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर स्‍नान करें तो आपके शरीर से बदबू दूर होगी और स्किन खूबसूरत दिखेगी. गुलाब जल का इस्‍तेमाल त्‍वचा के लिए काफी अच्‍छा माना जाता है.

पुदीने की पत्तियां

नहाने के पानी में पुदीना के पत्तियों का इस्‍तेमाल भी कारगर है. पुदीने की पत्तियां त्वचा को चमकदार बनाती हैं. साथ ही शरीर को गर्मी के मौसम में ठंडक पहुंचती है. यह बदबू पैदा होने वाले बैक्टीरिया को भी मारने का काम करती हैं. इसके अलावा आप नहाने वक्‍त पानी में लैवेंडर तेल भी मिला करते हैं, यह त्वचा को सुगंधित बनता है. इस बात का खास ख्‍याल रहें, इन सब चीजों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

नींबू का रस

नींबू अम्लीय प्रकृति का होता है इसलिए बॉडी में मौजूद दुर्गंध फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है. इसलिए नहाने वाले पानी में नींबू का रस मिला दें. इससे शरीर से दुर्गंध खत्म होगी.

चंदन का तेल

चंदन के तेल को पानी में डालकर नहाने के बड़े फायदे हैं. इससे शरीर की बदबू तो दूर होती ही है साथ ही त्‍वचा का मॉइश्चराइजर लेवल बरकरार रहता है. वहीं साबुन से नहाने के बाद त्‍वचा रूखी और बेजान हो जाती है.

ये भी पढ़ें :- Vitamins for Sleepiness: आपको भी आती है ज्यादा नींद? कहीं इन विटामिन्‍स की कमी तो नहीं, जानिए…

 

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version