इज़राइल का सीरिया में आतंकी संगठन पर बड़ा एक्शन, हथियार डिपो तबाह, माइंस और संचार ध्वस्त

Jerusalem: इज़राइली सेना ने आतंकी संगठन जेमाआह इस्लामिया से जुड़े एक हथियार डिपो को नष्ट कर दिया है. बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार, बारूदी सुरंगें (माइंस) और संचार के उपकरण आदि को ध्वस्त कर दिया गया. हालांकि इस ऑपरेशन में कोई भी हताहत नहीं हुआ. यह जानकारी इज़राइली रक्षा बलों (IDF) ने दी है.

जिन्न गांव के इलाके में की गई यह कार्रवाई

IDF के मुताबिक पिछले सप्ताह दक्षिणी सीरिया में एक बड़ी आतंक-रोधी कार्रवाई के बीच इस हथियार डिपो को खोजा गया था. यह कार्रवाई सीरिया के बीत जिन्न गांव के इलाके में की गई. IDF के अनुसार इस गुप्त हथियार भंडार में बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार, बारूदी सुरंगें (माइंस) और संचार के उपकरण मौजूद थे, जिन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है.

हमलों की तैयारी के लिए इस्तेमाल

सेना का कहना है कि यह डिपो इज़राइल के खिलाफ संभावित हमलों की तैयारी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. IDF ने अपने बयान में कहा कि जेमाआह इस्लामिया संगठन ने युद्ध के दौरान और उससे पहले भी इज़राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है, खासकर उत्तरी सीमाई क्षेत्रों में.

सक्रिय आतंकी नेटवर्क खत्म करने की कोशिश

इस ऑपरेशन में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इज़राइली सेना ने साफ किया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और संभावित आतंकी खतरों को रोकने के उद्देश्य से की गई. क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अनुसार यह कार्रवाई इज़राइल की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह सीरिया में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और हथियार आपूर्ति श्रृंखलाओं को पहले ही खत्म करने की कोशिश कर रहा है.

सैन्य कार्रवाई तेज

दिसंबर 2024 में बशर अल-असद शासन के पतन के बाद से इज़राइल ने सीरिया में अपनी सैन्य कार्रवाई को काफी तेज कर दिया है, जिसमें दक्षिणी सीरिया में विसैन्यीकृत बफर ज़ोन पर कब्जा करना और हवाई हमलों के जरिए सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना शामिल है. इन कार्रवाइयों का उद्देश्य संभावित खतरों को रोकना और ईरानी समर्थित गुटों के प्रभाव को कम करना है.

इसे भी पढ़ें. CM Yogi: बाराबंकी में CM योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- ‘कयामत तक नहीं बन पाएगी बाबरी’

Latest News

अयोध्या: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट के तीन नए सदस्य भी घोषित

Ram Mandir CEO: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को लेकर फैसला हो गया. एयर...

More Articles Like This

Exit mobile version