Hair Fall Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, हेल्दी बनेंगे बाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hair Fall Remedies: चाहे महिला हो या पुरुष बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है. इसलिए बालों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. हमारी खराब लाइफस्‍टाइल और प्रदूषण के वजह से हमारे बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्‍याएं देखने को मिलती है. इसमें सबसे आम परेशानी है, बालों का झड़ना. बालों का झड़ना या टूटना काफी चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि हर टूटते बाल के साथ कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है. आजकल ये समस्‍याएं आम हो गई है. इसलिए आप अपने बालों का ख्याल जरूर रखें.

हालांकि, इसके लिए लोग मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्‍ट का भी इस्‍तेमाल करते है. लेकिन उससे बेहतर रिजल्‍ट नहीं मिलता है. आपको बता दें कि बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में कुछ घरेलू उपाय भी आपकी मदद कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ नुस्खों (Hair Fall Remedies) के बारें में, जिनकी मदद से बालों का झड़ना कम कर, उन्हें हेल्दी बना सकते हैं.

प्याज का जूस

प्याज का जूस बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, इसमें काफी मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों के लिए लाभदायक है. अगर आप इसे अपने बालों की जड़ों में लगाते हैं तो बालों के टूटने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसके जूस को लगाने के एक घंटे के बाद शैम्‍पू कर ले, क्‍योंकि इससे गंध आती है.

मेथी के बीज

मेथी बालों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. इसे बालों में लगाने से बाल टूटने कम हो सकते हैं. इसे बालों को घना बनाने में भी मददगार माना जाता है. इसका इस्‍तेमाल करने के लिए इसे नारियल तेल में डालकर, गर्म कर लें. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे छान कर एक बोतल में स्‍टोर कर लें. इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं. अगर आप इसे रात में लगाएंगे तो और भी बेहतर होगा. अगले सुबह आप शैम्पू कर सकते हैं.

एलोवेरा

एलोवेरा को बालों में लगाने के कई फायदे होते हैं. यह बालों को हेल्दी बनाने के साथ ही स्मूद बनाने का काम करता हैं. इससे बालों में उलझन नहीं होती, जिसके कारण बाल भी कम टूटते हैं.

गुड़हल के फूल

गुड़हल का फूल देखने में जितना सुंदर है, बालों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है. इसे लगाने के लिए फूल को नारियल तेल में डालकर गर्म कर लें और छानकर ठंडा कर लें. इसके बाद एक बोतल में स्‍टोर कर लें. इसको बालों में लगाने से बाल टूटने की समस्या कम हो सकती है. बालों के सफेद होने की समस्या भी कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें :- Hair Care Routine: बालों के लिए रामबाण है ये बीज, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version