Haryana: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! इस दिन से मिलेगा नौ फीसदी अधिक महंगाई भत्ता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्‍य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता को नौ प्रतिशत बढ़ाने का एलान किया है. हरियाणा में छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब महंगाई भत्ता (DA) नौ फीसदी अधिक मिलेगा.

प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता 221 फीसदी से बढ़ाकर 230 फीसदी कर दिया है. बता दें कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता 1 जुलाई 2024 से लागू होगा. इसके साथ ही जुलाई से दिसंबर तक की बकाया राशि फरवरी में वेतन के साथ कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी.

Haryana में 7वां वेतन आयोग लागू

दरअसल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया हैं. हरियाणा में 7वां वेतन आयोग लागू है, लेकिन अब भी भारी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार ही वेतन तथा पेंशन ले रहे हैं.

पहले ही बढ़ाया चुका है महंगाई भत्‍ता

बता दें कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे दो लाख 85 हजार कर्मचारियों और दो लाख 62 हजार पेंशनर्स का महंगाई भत्ता पहले ही चार फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी किया जा चुका है. इसी प्रकार 5वें वेतन आयोग के मुताबिक पेंशन और वेतन ले रहें लोगों का महंगाई भत्ता भी दिसंबर में बढ़ाया जा चुका है.

इसे भी पढ़े:- भारतीय नौसेना ने पेश की बहादुरी की मिशाल, हाईजैक शिप से 21 क्रू सदस्यों को किया सुरक्षित

Latest News

Sudan Crisis: सूडान में RSF ने किया हमला, आठ बच्चों सहित 24 की मौत, वाहन को बनाया निशाना

RSF Attack In Sudan: पिछले तीन वर्ष से सूडान में जारी गृह युद्ध के चलते देश में मानवीय संकट और...

More Articles Like This