Indian Railway: गोरखपुर से होकर चलेगी राजधानी, बदलेगा इन ट्रेनों का भी रूट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Railways: वाराणसी यार्ड में रिमाडलिंग के चलते 15 अक्टूबर से कई ट्रेनों के रास्तों में परिवर्तन किया गया है. इसका सीधा प्रभाव यात्रियों पर पड़ने जा रहा है. इस बीच सबसे बड़ी खबर ये सामने निकल कर आई है कि दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस अब 15 अक्टूबर तक गोरखपुर के रास्ते चलेगी. वर्तमान में गोरखपुर और लखनऊ के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेन चल रही है.

क्यों बदला रूट
मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर तक गोरखपुर के रास्ते नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ तक राजधानी एक्सप्रेस चलेगी. हालांकि इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस अपने पुराने रूट से ही चलेगी. इतना ही नहीं रिमॉडलिंग के काम के कारण राजधानी के रूट में परिर्तन किया गया है. राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ-वाराणसी-बलिया-छपरा के स्थान पर अब लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी.

लखनऊ और गोरखपुर के बीच चल रही वंदेभारत ट्रेन
आपको बता दें कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के बीच में वंदेभारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. आने वाले समय में गोरखपुर से प्रयागराज कानपुर दिल्ली वाराणसी और पाटलिपुत्र सभी प्रमुख रूटों पर आने वाले दिनों में वंदे भारत चलाने की योजना तैयार की जा रही है.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जिस रूट पर राजधानी को चलाना है वो राजधानी ही नहीं वंदे भारत, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे का यह मुख्य ट्रैक तैयार है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version