Deoria Crime: देवरिया हत्याकांड मामले पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा गिरफ्तार…

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria Hatyakand Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई 6 लोगो की हत्या ने लोगों को सकते में डाल दिया था. इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त हैं. हत्याकांड में जांच तेजी से चल रही है. इस बीच इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को रुद्रपुर कोतवाली के मनौली चौराहे से गिरफ्तार किया है. नवनाथ मिश्रा उर्फ पट्टू अभयपूरा टोले का निवासी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कुबूला है कि वो वारदात के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था.

पुलिस ने नवनाथ मिश्रा को किया गिरफ्तार
वहीं, पुलिस द्वारा इस बात की भी जानकारी दी गई कि जो 3 राउंड फायरिंग घटना के दौरान की गई थी, वो नवनाथ मिश्रा ने ही की थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवनाथ मिश्रा मृतक प्रेमचंद्र के साथ ही रहता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि वो प्रेमचंद यादव का वाहन चालक था. इतना ही नहीं अंगरक्षक के तौर पर काम करता था. पुलिसिया जांच में इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि जिस राइफल से 3 राउंड फायरिंग की गई थी वो मृतक प्रेम चंद्र की ही थी. नवनाथ के द्वारा चलाई गई गोली से सत्यप्रकाश दुबे, गांधी और सलोनी की मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें- Deoria Hatyakand: आखिर रुद्रपुर में कब गरजेगा बाबा का बुलडोजर? जानिए किस वजह से हो रही देरी

क्या है प्रकरण
दरअसल, देवरिया के फतेहपुर गांव में बीते 2 अक्टूबर को 10 बीघा जमीन के लिए जबरदस्त हिंसा देखने को मिली. इस मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई थी. जिससे आक्रोशित परिजनों ने गोली और धारदार हथियारों से सत्यप्रकाश सहित उनके परिवार के लोगों की हत्या कर दी थी. हमलावरों ने 8 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा और उसपर भी हमला कर दिया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आपको बता दें कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इस प्रकरण में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक सत्य प्रकाश दुबे की बड़ी बेटी की ओर से 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) में एफआईआर दर्ज कराया गया है.

यह भी पढ़ें-

Deoria News: देवरिया हत्याकांड मामले में अभी नहीं चलेगा बाबा का बुलडोजर, जानिए क्यों नहीं हो पा रही कार्रवाई

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version