553 रेलवे स्‍टेशनों का होगा कायाकल्‍प, यूपी, एमपी, बिहार समेत इन राज्यों के स्टेशन शामिल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Redevelopment Railway Stations: मोदी सरकार अमृत भारत स्‍टेशन के तहत देश के 553 रेलवे स्‍टेशनों का कायाकल्‍प करने जा रही है. इसके लिए सभी स्टेशनों को चिन्हित कर लिया गया है. आज 26 फरवरी को पीएम मोदी रिडेवलपमेंट के काम का शिलान्‍यास करेंगे. इसमें 27 राज्यों व 9 केंद्रशासित प्रदेशों के रेलवे स्टेशन शामिल हैं.

स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएंगी ये सुविधाएं

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, 553 रेलवे स्‍टेशनों को रिडेवलपमेंट किया जाएगा. जिसमें शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों के रेलवे स्‍टेशन शामिल हैं. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहां स्टेशन एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, पार्किंग क्षेत्रों में सुधार, प्लेटफार्म कवर में वृद्धि और एस्केलेटर के अलावा स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय लोगों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्‍ध कराईं जाएंगी.

इन प्रमुख राज्‍यों के स्टेशनों को किया जाएगा रिडेवलपमेंट

अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत सबसे ज्‍यादा उत्‍तर प्रदेश के 73, दूसरे नंबर पर महाराष्‍ट्र 56 और तीसरे नंबर गुजरात के स्‍टेशन शामिल हैं. इसके अलावा प्रमुख राज्‍यों में बिहार और मध्‍य प्रदेश के 33-33, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान के 21-21, झारखंड के 27, हरियाणा 15, पंजाब और उत्‍तराखंड के तीन-तीन, हरियाणा और हिमाचल के एक-एक रेलवे स्‍टेशन का रिडेवलपमेंट किया जाएगा.

यूपी, एमपी, बिहार और राजस्‍थान प्रमुख के स्‍टेशन

रिडेवलप होने वाले स्‍टेशनों में उत्‍तर प्रदेश में मेरठ सिटी, मऊ, गोंडा, मलहौर, भटनी, बिहार में बरौनी,सिवान, मुंगेर, मध्‍य प्रदेश में जबलपुर, इंदौर, उज्‍जैन, खंडवा, बीना और राजस्‍थान में अजमेर, पाली मरवार, संगनेर और धौलपुर रेलवे स्‍टेशन शामिल हैं.

ये स्टेशन हो रहें रिडेवलपमेंट

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी रेल मंत्रालय ने 508 रेलवे स्‍टेशनों के रिडेवलपमेंट का काम शुरू कराया है, जिन पर काम तेजी से चल रहा है. इसमें सबसे अधिक स्‍टेशन दो राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के 55-55 स्‍टेशनों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही बिहार के 49, महाराष्‍ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37, मध्‍य प्रदेश के 34, असम के 32, ओडिशा के 25, पंजाब के 22, गुजरात के और तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 18-18, हरियाणा के 15 और कर्नाटक के 13 स्‍टेशनों को शामिल किया गया है. इसके अलावा अन्‍य राज्‍यों के कुछ स्टेशन हैं.

ये भी पढ़ें- रेलवे के लिए ऐतिहासिक दिन, आज पीएम मोदी देशभर में रखेंगे 553 स्टेशनों की आधारशिला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This