Roohafza Shrikhand: इस गर्मी लीजिए रूहअफजा फ्लेवर श्रीखंड का आनंद, स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे रेगुलर श्रीखंड

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Roohafza Shrikhand: गर्मी के मौसम में अधिकाधिक ठंडा और हेल्‍दी चीजों का सेवन किया जाता है. वहीं चिलचिलाती धूप में हमेशा कुछ न कुछ ठंडा खाने का मन भी करता है. ऐसे में लोग तरह-तरह के जूस और कोल्‍ड ड्रिंक्‍स पीते हैं. ड्रिंक्‍स की बात करें तो इसमें रूहअफजा भी शामिल है.

आज हम आपको रूहअफजा से एक टेस्टी और ठंडी डिश बनाने बता रहे हैं. आपने श्रीखंड तो खूब खाया होगा, लेकिन रूहअफजा से बना टेस्‍टी श्रीखंड शायद ही आपने टेस्‍ट किया हो. इस लेख में हम आपको इसे बनाने का तरीका बनाएंगे. श्रीखंड का फ्लेवल हर किसी को खूब भाएगा. चलिए जानते हैं रूहअफजा श्रीखंड कैसे बनता है?

सामग्री

  • दही करीब 500 ग्राम
  • आधा कप के करीब रूहअफजा
  • एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • पिस्ता बारीक कटे

 रूहअफजा श्रीखंड की रेसिपी

  1. सबसे पहले दही को एक सूती कपड़े में बांधकर करीब 4-5 घंटे के लिए लटका दें.
  2. इस तरह दही का सारा पानी निकल जाएगा. दही एकदम पनीर की तरह गाढ़ा हो जाएगा.
  3. इसके बाद दही को एक बाउल में डालकर हल्का क्रीमी होने फेंटते रहें.
  4. फिर इसमें रूहअफजा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंटें.
  5. करीब 4 घंटे तक इसे फ्रिज में रखें, जिससे श्रीखंड सेट हो जाए.
  6. जब रूहअफजा श्रीखंड को सर्व करें तो इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालकर गार्निश करें.
  7. गर्मी के मौसम में पेट के लिए इस तरह का श्रीखंड बहुत ही फायदेमंद साबित होगा.

ये भी पढ़ें :- Fitness Tips: जिम को कहें बाय-बाय, फिट रहने के लिए घर पर ही करें ये देसी एक्सरसाइज

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This