IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ बेहद कर्म खर्च में करें महाराष्ट्र के मनमोहक दृश्यों का दीदार

Must Read

IRCTC Maharastra Tour Package: महाराष्ट्र अपनी खूबसूरती की वजह से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिनमें से एक है औरंगाबाद, जो अपने प्राचीन किलों, गुफाओं व ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है. आपको बता दें कि औरंगाबाद में ही एलोरा की गुफाएं हैं, जो देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं. यहां 100 से अधिक गुफाएं हैं. लेकिन, पर्यटकों के लिए सिर्फ 34 गुफाएं ही खोली गई है, तो ऐसे में अगर आपका मन इन जगहों पर घूमने का कर रहा है, तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है एक बेहद शानदार मौका.  

पैकेज की डिटेल्स

पैकेज का नाम: MARVELS OF MAHARASHTRA EX HYDERABAD

पैकेज की अवधि: तीन रात और चार दिन

ट्रैवल मोड: Flight

डेस्टिनेशन कवर्ड: औरंगाबाद, एलोरा, नासिक, शिरडी

मिलेंगी ये सुविधाएं

1. आने-जाने के लिए Flight की टिकट.

2. रुकने के लिए होटल की सुविधा.

3. 3 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर की सुविधा.

4. Travel Insurance की सुविधा.

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

1. आप अगर इस ट्रिप पर अकेले जाना चाहते है, तो इसके लिए आपको 25,550 रुपए चुकाने होंगे.

2. अगर दो लोग जा रहे है तो प्रति व्यक्ति 21,200 रुपए शुल्क देना होगा.

3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 20,950 रुपए का भुगतान करना होगा.

4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा. बेड के साथ (5-11 साल) 20,000 और बिना बेड के 12,150 रुपए देने होंगे.

आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी जानकारी

इस टूर पैकेज की जानकारी IRCTC ने एक ट्वीट के जरिए दी है. जिसमें बताया है कि अगर आप महाराष्ट्र के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं.

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

अगर आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग करना चाहते है तो इसके लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके अलावा IRCTC पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This