क्रिकेटर की पूर्व पत्नी की राजनीति में एंट्री! हसीन जहां ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, मो. शमी से करेंगी सामना

Must Read

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि शमी या उनके भाई कहीं से भी लड़ें मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी. हसीन जहां ने बेबाकी से कहा कि वह आगामी चुनाव निश्चित तौर पर लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस बात पर नजर रख रही हैं कि मोहम्मद शमी कहां से चुनावी मैदान में उतरते हैं. दरअसल, मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद से उनके राजनीतिक पिच पर उतरने के कयास जोर पकड़ने लगे हैं.

चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

इस मुलाकात की तस्वीर खुद जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी. इन सबके बीच हसीन जहां का यह बयान आया है. हसीन जहां ने दो टूक शब्दों में कहा कि सामने खुद क्रिकेटर मोहम्मद शमी हों या उनके भाई, वह दोनों में से किसी के भी खिलाफ विरोध में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यदि किसी राजनीतिक दल से उन्हें टिकट नहीं मिलता है, तो वह किसी भी दल की मोहताज न बनकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकेंगी.

विभिन्न राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं हसीन जहां

हसीन जहां ने दावा किया है कि वह चुनावी समर में उतरने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शमी के भाई की खुद चुनाव लड़ने की इतनी हैसियत नहीं है, इसके पीछे निश्चित रूप से मोहम्मद शमी का ही समर्थन होगा. इसलिए शमी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह उनके सामने डटकर मुकाबला करेंगी. इस बातचीत के दौरान हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर तीखे जुबानी हमले भी किए, जिससे यह संभावित मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल

मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात और उसके तुरंत बाद हसीन जहां के इस राजनीतिक ऐलान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया भूचाल ला दिया है. हालांकि अभी तक मोहम्मद शमी या रालोद की ओर से उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन हसीन जहां के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है. अब देखना यह होगा कि क्या वाकई शमी क्रिकेट पिच के बाद सियासी पिच पर उतरते हैं और क्या हसीन जहां उनके खिलाफ आमने-सामने की चुनावी जंग लड़ती हैं.

इसे भी पढ़ें. घुसपैठ के बाद मारे गए 28 लड़ाके, पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव

Latest News

Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की बैंक हड़ताल टली, क्या आज खुले रहेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? जानें पूरी जानकारी

Bank Strike Cancelled: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल...

More Articles Like This