PAK की जीत पर गदगद PM शहबाज शरीफ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिखाया आईना, फीका पडा जश्न..?

Must Read

New Delhi: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है. तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. जीत के बाद पूरे पाकिस्तान में जश्न मनाया जाने लगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी खुद को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया पर टीम की तारीफों की झडी लगा दी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार था यह प्रदर्शन

सीरीज के पहले मैच में मिली जीत के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. उन्होंने टीम पाकिस्तान को बधाई देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह प्रदर्शन शानदार था. शरीफ यहीं नहीं रुके. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी पूरी टीम की भी जमकर तारीफ की.

नकवी ने की बहुत मेहनत

पीएम ने लिखा कि नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और यह देश के लिए गर्व का पल है. उनकी बातों से ऐसा लग रहा था मानो पाकिस्तान ने कोई बहुत बड़ा किला फतह कर लिया हो. जब पीएम शरीफ का यह पोस्ट वायरल हुआ तो भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया. आकाश ने बड़े ही सलीके से लेकिन कड़े शब्दों में लिखा कि पूरी इज्जत के साथ कहना चाहूंगा कि यह ऑस्ट्रेलिया की B टीम है.

यह एक बाइलेटरल सीरीज

उन्होंने याद दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य और बड़े खिलाड़ी तो इस सीरीज में खेल ही नहीं रहे हैं. यह एक बाइलेटरल सीरीज है. कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं. आकाश ने यह भी कहा कि 170 रन के लक्ष्य वाले मैच में 20-22 रन की जीत को जबरदस्त नहीं कहा जा सकता. आकाश चोपड़ा के इस मास्टर स्ट्रोक ने पाकिस्तानी फैंस और पीएम के जश्न को फीका कर दिया है और बता दिया कि हकीकत क्या है.

इसे भी पढ़ें. राजकोट: पुल से नीचे गिरी बेकाबू कार, एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा जले, मिला कंकाल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This