ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने की भारत की तारीफ, US पर बोला हमला! कहा- ‘बातचीत के बावजूद ट्रंप ने की दगाबाजी’

New Delhi: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर जमकर हमला बोला है. ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे अराघची ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ईरान को वॉशिंगटन पर भरोसा करने का कोई कारण नहीं है. अमेरिका ने बातचीत के बीच हमला कर यह साबित कर दिया कि उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता.

बातचीत में दिलचस्पी रखता है ईरान

अराघची ने आरोप लगाया कि तीन दौर की वार्ता के बावजूद 28 फरवरी को अमेरिका ने हमला किया. इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में परमाणु समझौते को खत्म कर दिया था. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश बातचीत में दिलचस्पी रखता है, लेकिन शर्त यही है कि अमेरिका गंभीरता और ईमानदारी दिखाए. उन्होंने साफ कहा कि हमारे दुश्मन पर हमारा कोई विश्वास नहीं है.

सम्मान की भाषा समझते हैं ईरानी लोग 

अराघची ने दोहराया कि ईरान के लोग सम्मान की भाषा समझते हैं और मौजूदा संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान इस समय आक्रमण का पीड़ित है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिकी हमलों की खुलकर निंदा करनी चाहिए. अराघची ने दुनिया के देशों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाएं.

भारत सरकार को धन्यवाद

भारत की मेजबानी की सराहना करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने ब्रिक्स बैठक की सफलता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत और ईरान प्राचीन सभ्यताएं हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार तथा आर्थिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. अराघची ने कहा कि ईरान भारत के साथ अपने रिश्तों को बेहद महत्व देता है.

इसे भी पढ़ें. Bhojshala Mandir Verdict: हाईकोर्ट ने भोजशाला को घोषित किया मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार, नहीं हो सकेगी नमाज

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version