पाकिस्तान में एक और आतंकी की संदिग्ध हालत में मौत, इस्लामाबाद के बर्मा टाउन में मिला शव 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Abdul Majeed Killed: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक और आतंकी अब्दुल मजीद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. हिज्बुल मुजाहिदीन अब्दुल मजीद मूल रूप से भारत के पूंछ का रहने वाला था. उसे इस्लामाबाद के बर्मा टाउन में मरा पाया गया. फिलहाल, उनकी मौत कैसे और कब हुई है, इसके बारे में अलग-अलग बातें कही जा रही हैं.

एक ओर हिज्बुल मुजाहिदीन का दावा है कि सीढ़ियों से गिरने की वजह से उसके सिर में जानलेवा चोट लगी थी वहीं उसके साथियों का आरोप है कि उसकी मौत बिजली का झटका लगने से हुई है. वहीं, मारे गए इस आतंकवादी अब्दुल मजीद के अंतिम संस्कार की अगुवाई खुद हिज्बुल कमांडर ताज अली शाह ने की.

पाकिस्तान बना हुआ है हिज्बुल का पनाहगार

बता दें कि हाल ही में हिजबुल मुजाहिद्दीन के के  डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तान से भेजे गए आतंकवादियों के कश्मीर में सक्रिय रहने की बात कर रहा था. साथ ही उसने ये भी कहा है कि कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानियों के शव दफन हैं.

सुप्रीम कमांडर ने कहा कि कश्मीर के लोलाब, कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक हर शहर में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्रें हैं. कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं है, जहां कोई पाकिस्तानी दफन ना हो.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version