IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप, मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत

Kolkata: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्टार भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को मंगलवार को बंगाल के हुगली जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक पर शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है. हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालती आदेश था.

अदालत में पेश किए जाने की संभावना

उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया. आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. पोरेल को सोमवार देर रात मोगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया और मंगलवार को बाद में उन्हें चिनसुराह की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं (जिसमें धारा 69 भी शामिल है) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत

कर्नाटक की एक महिला मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि वे लगभग साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे और उन्होंने शादी करने की योजना बनाई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस की टीमें कई बार चंदननगर में पोरेल के घर गईं, लेकिन वे वहां नहीं मिले. पोरेल और उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

अब तक टूर्नामेंट 35 मुकाबले खेल लिए

बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अभिषेक पोरेल ने 32 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट-ए और 61 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इसके अलावा 2023 से आईपीएल में खेल रहे अभिषेक ने अब तक टूर्नामेंट 35 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 1408 रन बनाए, लिस्ट-ए में 833 रन बनाए और टी20 में 1590 रन बनाए. बाकी आईपीएल की 33 पारियों में बैटिंग करते हुए पोरेल के बल्ले से 769 रन निकले.

इसे भी पढ़ें. सीरियाः पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई को सजा-ए-मौत, दमिश्क की अदालत ने सुनाया फैसला

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This

Exit mobile version