चर्च में हादसाः लाइव प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर आ गिरा विशाल क्रूस, गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident At The Church: इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर में प्रार्थना सभा के दौरान चर्च हादसा हो गया. इस हादसे में कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी की मौत हो गई. वह वेदी के सामने खड़े होकर प्रार्थना करा रहे थे, तभी पीछे दीवार पर लगा विशाल क्रूस अचानक उन पर गिर पड़ा. जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस समय प्रार्थना सभा का सीधा प्रसारण हो रहा था.

अमेरिकी समाचार संस्थान एनबीसी न्यूज के मुताबिक, घटना के समय पादरी श्रद्धालुओं की ओर मुंह करके वेदी के पीछे खड़े थे. उन्हें पीछे लगे क्रूस के गिरने का आभास नहीं हुआ. अचानक क्रूस उनके सिर के पिछले हिस्से पर आ गिरा.

घटना का वीडियो प्रार्थना सभा के सीधे प्रसारण के दौरान बनाया गया था. बाद में प्रसारण का वीडियो हटा दिया गया. एनबीसी न्यूज ने बताया कि उसने घटना के वीडियो की समीक्षा की थी.  ग्वायाकिल के महाधर्मप्रांत ने पादरी की मौत की पुष्टि की. पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी केंद्रीय धर्मक्षेत्र के चर्च ऑफ परपिचुअल रिलीफ में पादरी के रूप में सेवाएं दे रहे थे.  महाधर्मप्रांत ने शोक संदेश में कहा कि पादरी अब परमपिता के धाम चले गए हैं और उनकी महिमा का आनंद ले रहे हैं.

Latest News

नहीं नहीं नहीं…बिल्कुल नहीं करूंगा, अटलांटिक महासागर का नाम बदलने वाले ट्रंप के मंशे पर गूगल के CEO ने फेरा पानी

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर अपने नाम पर रखना चाहते थे, जिसे...

More Articles Like This

Exit mobile version