एक ही दिन में दो बार आए भूकंप के तेज झटकों से थर्राया अफगानिस्तान! दहशत के बीच लोग घरों से बाहर भागे

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में (स्थानीय समयानुसार) शनिवार देर रात आए तेज भूकंप से हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. झटके इतने महसूस किए गए कि कई इलाकों में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप उस समय आया जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे या सो चुके थे.

जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं

अचानक हुई कंपन से इमारतों में रखे सामान हिलने लगे जिससे लोग घबरा गए. हालांकि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मध्यम श्रेणी का भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से 82 किलोमीटर नीचे पाया गया है.

झटकों से क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता

इससे पहले शनिवार सुबह भी 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था. उस झटके की गहराई लगभग 130 किलोमीटर बताई गई थी. लगातार आ रहे झटकों से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है. अफगानिस्तान में हाल के समय में विशेषकर नवंबर 2025 (6.3 तीव्रता) और अगस्त 2025 (6.0 तीव्रता) में भी बड़े भूकंप आए हैं, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ था.

अक्सर महसूस किए जाते हैं भूकंप के झटके

अफगानिस्तान भौगोलिक रूप से एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है. यह देश ‘यूरेशियन’ और ‘इंडियन’ टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन स्थल (जंक्शन) के करीब है जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. 82 किमी की गहराई होने के कारण झटकों का असर काफी बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया.

प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, अफगानिस्तान भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है. लंबे समय से संघर्ष और सीमित संसाधनों के कारण यहां की आबादी इन आपदाओं से उबरने में कठिनाइयों का सामना करती है.

इसे भी पढ़ें. पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप ने जताई खुशी, बोले- ‘मुझे खुशी है वह मर गया’

More Articles Like This

Exit mobile version