पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप ने जताई खुशी, बोले- ‘मुझे खुशी है वह मर गया’

Donald Trump News : अमेरिक के राष्ट्रपति Donald Trump ने जांच एजेंसी FBI के पूर्व निदेशक Robert S. Mueller III के निधन पर विवादास्पद रिएक्शन दिया और खुलकर खुशी जताई. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट टिप्‍पणी करते हुए कहा कि म्यूलर के प्रति उनका गुस्सा आज भी उतना ही गहरा और पर्सनल बना हुआ है, जितना उनके पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान था. इसके साथ ही उन्‍होंने अपने पोस्ट में स्‍पष्‍ट शब्‍दों में लिखा कि उन्हें रॉबर्ट एस. म्यूलर III की मौत की खुशी है.

सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट के दौरान उन्‍होंने लिखा कि ‘रॉबर्ट एस. म्यूलर III की मौत हो गई. अच्छा हुआ, मैं खुश हूं कि वह मर गया. अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता.’

पार्किंसन बीमारी से ग्रसित थे म्यूलर

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रॉबर्ट म्यूलर का निधन 81 वर्ष की उम्र में बीते शुक्रवार को हुआ. मीडिया से बातचीत के दौरान उनके परिजनों ने पिछले साल बताया था कि वह पार्किंसन बीमारी से ग्रसित थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे सम्मानित निदेशकों में म्यूलर का नाम शुमार माना जाता है. इसके साथ ही म्यूलर ने 11 सितंबर 2001 के टेरर अटैक के बाद FBI का नेतृत्व किया और उसे एक आधुनिक जांच एजेंसी के रूप में विकसित करने में सहयोग दिया.

ट्रंप और रॉबर्ट म्यूलर के बीच टकराव

इतना ही नही बल्कि डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट म्यूलर के बीच टकराव उस वक्त सामने आया था, जब 2016 के अमेरिका के चुनाव में रूसी दखल और ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन से संभावित संबंधों की जांच के लिए विशेष वकील के रूप में म्यूलर को नियुक्त किया गया था. जानकारी के मुताबिक, यह जांच डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल पर लंबे वक्त तक छाई रही थी.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ने म्यूलर को दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बीते शनिवार को अपने X पर पोस्ट में रॉबर्ट म्यूलर FBI के इतिहास के महान निदेशकों में से एक बताया और कहा कि ‘उन्होंने 9/11 के बाद FBI का कायापलट करके अनगिनत जानें बचाईं. ऐसे में कानून के शासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मूल्यों में उनके अडिग भरोसे ने ही उन्हें हमारे वक्त के सबसे सम्मानित लोक सेवकों में से एक बनाया.’

इसे भी पढ़ें :- ईरान जंग के बीच अरब सागर में ब्रिटिश ‘साइलेंट’ किलर की एंट्री, अब आगे क्या?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version