भारत में अफगानिस्तान के राजनयिक की होगी नियुक्ति, दोनों देशों के रिश्ते और अधिक होंगे मजबूत

New Delhi: अफगानिस्तान के तालिबान शासन की ओर से जल्द ही भारत में एक राजनयिक की भी नियुक्ति होगी. माना जा रहा है कि इस कदम से दोनों देशों के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे. हाल में ही अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने भारत में यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में एक नई उड़ान देखने को मिल रही है.

काबुल ने भारतीय अधिकारियों को दी इस बात की जानकारी

एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 की शुरुआत में इस राजनयिक के बाद एक और राजनयिक नियुक्त किया जाएगा. इस बात की जानकारी काबुल ने भारतीय अधिकारियों को दी है. भारत और अफगानिस्तान के संबंधों में लगातार प्रगति देखने को मिल रही है. पिछले दिनों अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने भारत की यात्रा की थी. वह कई दिन भारत में रहे. अफगानी विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की.

भारत हर परिस्थिति में अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा

उन्होंने एक बयान में यह भी कहा था कि भारत हर परिस्थिति में अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है. भारत ने भले ही काबुल की सत्ता को आधिकारिक मान्यता न दी हो लेकिन इसके बावजूद भी तालिबानी मुल्क को लगातार मदद करते रहा है. वहीं कई स्थितियों में मेडिकल सप्लाई पहुंचाकर एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में भारत ने अपनी भूमिका निभाई है.

विदेश मंत्री मुत्ताकी की भारत यात्रा से पाकिस्तान हो गया था परेशान

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी की भारत यात्रा से पाकिस्तान परेशान हो गया था. पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान पर कई आरोप भी लगाए थे. भारत में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी ने जम्मू कश्मीर पर भारत की संप्रभुता का समर्थन किया. उनके इस बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लगी. इसके साथ ही भारत ने भी अफगानिस्तान की संप्रभुता और अखंडता का जोरदार समर्थन किया है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध बेहद खराब

वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध बेहद खराब हो चले हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर दोनों देशों के बीच हुई झड़प से हालात और खराब हुए हैं. दोनों देशों के बीच वर्तमान में सीजफायर लागू है, बावजूद इसके तनाव बढ़ने का खतरा अभी टला नहीं है.

इसे भी पढ़ें. तेलंगाना में भीषण हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत, 20 की मौत, कई घायल, परिवहन मंत्री ने जताया दुख

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version