आगरा-मथुरा हाईवे पर हादसा, इजरायल से भारत भ्रमण को आए पर्यटक की मौत, साथी घायल

Must Read

Mathura: इजरायल से भारत भ्रमण को आए पर्यटक की शुक्रवार सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहा दूसरा विदेशी नागरिक बुरी तरह से घायल हो गया. यह हादसा आगरा-मथुरा नेशनल हाईवे पर हुआ. हादसा तब हुआ जब मथुरा की ओर आ रहे विदेशी पर्यटकों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. दोनों विदेशी नागरिक एक बाइक पर सवार होकर आगरा से मथुरा की ओर आ रहे थे.

दोनों सड़क पर गिर गए, गंभीर चोटें आईं

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे के दौरान दूसरे नागरिक को भी चोटें आईं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है.

संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिक की पहचान चेनबेनएरे निवासी इजरायल के निवासी के रूप में हुई है. मथुरा पुलिस उनके भारत आने के उद्देश्य से संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटी है, ताकि दूतावास और उसके परिवार को सूचना दी जा सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

परिवार से किया जा रहा है संपर्क

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पास मौजूद दस्तावेजों की सहायता से उनके परिवार से संपर्क किया जा रहा है. घटना आगरा क्षेत्र की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाज के लिए दोनों को मथुरा लाया गया था.

इसे भी पढ़ें. Bharat Express के CMD उपेंद्र राय ने गाजीपुर की विरासत को किया याद, कहा- यह जिला ज्ञान, साधना और संस्कृति की अद्भुत भूमि है

 

Latest News

दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव के संकेत? जानें आज आपके शहर में कितने रुपये में हो रही बुकिंग

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले घरों में पकवान बनाने से लेकर मिठाइयों की दुकानों और रेस्तरां तक, गैस...

More Articles Like This