भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी के लिए तैयार, 20 देशों के PM, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

New Delhi: भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. एआई इम्पैक्ट समिट 16 से 20 फ़रवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में टेक और एआई जगत के कई बड़े नाम भारत आएंगे. इसके अलावा 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शामिल होंगे.

नई दिल्ली में होने वाला चौथा समिट

अब तक तीन वैश्विक एआई समिट आयोजित हो चुके हैं. इसकी शुरुआत 2023 में एआई सेफ्टी समिट से हुआ था, जो ब्लेचली पार्क यूके में आयोजित हुआ था. इसके बाद अगले वर्ष दक्षिण कोरिया में एआई सोल समिट हुआ. पिछले साल फ़रवरी में फ़्रांस की राजधानी पेरिस में एआई एक्शन समिट आयोजित किया गया. नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट समिट इस कड़ी का चौथा समिट होगा.

एआई के भविष्य की दिशा तय

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को एक अहम वैश्विक मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समावेशी और प्रभावशाली एआई के भविष्य की दिशा तय करना है. समिट को तीन मुख्य स्तंभों पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के आधार पर संचालित किया गया है. भारत के सैन फ्रांसिस्को स्थित महावाणिज्यदूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी रेड्डी ने नई दिल्ली में होने वाले आगामी एआई इम्पैक्ट समिट का जिक्र किया,

एआई-साइबरसिक्योरिटी कनेक्ट कार्यक्रम

जिसमें 100 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है. इस सम्मेलन का फोकस लोग, ग्रह और प्रगति पर रहेगा, जिसमें एआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने पर होगा. रेड्डी 11 फरवरी को अमेरिका के पैलो आल्टो में आयोजित इंडिया-इजरायल एआई-साइबरसिक्योरिटी कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.11 फरवरी को पैलो आल्टो में आयोजित कार्यक्रम में 130 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए.

महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग

इस कार्यक्रम की मेजबानी सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास, इजरायल के महावाणिज्य दूतावास और वेंचर डॉक ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बीच एआई, साइबर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग को मजबूत करना था. चर्चा का केंद्रीय विषय एआई के लिए साइबर सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए एआई था.

इसे भी पढ़ें. Assam: असम में आपात लैंडिंग सुविधा की शुरुआत, PM मोदी के विमान की हुई लैंडिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version