मुंबई से अमेरिका जाने वाले एअर इंडिया विमान में आई तकनीकी खराबी, लौटना पड़ा वापस

Must Read

Air India flight : वर्तमान समय में मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को तकनीकी खराबी के कारण सुबह मुंबई वापस लौटना पड़ा. जानकारी देते हुए बता दें कि इस विमान ने रात करीब 1:50 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि तीन घंटे से ज्यादा हवा में रहने के बाद उसे वापस मुंबई लैंड करना पड़ा. ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान एअर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि फ्लाइट AI191 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते सावधानी बरतते हुए विमान को मुंबई वापस लाया. उन्‍होंने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है और उसकी जांच की जा रही है.

दोनों फ्लाइटें की गई रद्द  

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, मुंबई से नेवार्क और नेवार्क से मुंबई जाने वाली दोनों फ्लाइट को रद कर दिया गया. इसके साथ ही फ्लाइट रद्द होने के कारण एअर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की है और उन्हें एअर इंडिया या अन्य एयरलाइंस की वैकल्पिक उड़ानों में री-बुक किया गया है.

यात्रियों को जल्द से जल्द दी गई वैकल्पिक व्यवस्था दी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट रद्द होने की खबर यात्रियों को भी दे दी गई है. ऐसे में जानकारी देते हुए एयरलाइन ने बताया कि इन यात्रियों को जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था दी जा रही है. लेकिन यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.

 इसे भी पड़ें :- इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- ऑपेरशन सिंदूर कभी भी…

Latest News

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े, CM योगी ने दी बधाई

Vinod Tawde: आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर...

More Articles Like This