Air India Plane Crash: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने व्‍यक्‍त किया संवेदना, कहा- विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया, जिसका एक वीडियों भी सामने आया है. इस दौरान क्रैश साइट से आसमान में काले धुएं का गुब्‍बार उठता हुआ दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के कुछ मिनट बाद ही यह हादसा हो गया.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे को लेकर अपनी संवेदना जारी की. इस दौरान उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्‍ट में लिखा कि “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और स्तब्ध हूं. हम उच्चतम अलर्ट पर हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बचाव दल को तैनात कर दिया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता साइट पर पहुंचाई जाए. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

इसे भी पढें:-

Air India Plane Crash: पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की बात, राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे अहमदाबाद

अहमदाबाद में बड़ा हादसाः एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, गुजरात के पूर्व CM भी थे सवार

 

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version