Pakistan: जहरीली हुई पाकिस्तान की हवा, बंद किए गए स्कूल; वाहनों पर भी लगा जुर्माना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air Pollution in Pakistan: इस समय भारत के कई शहरों में प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है. कुछ ऐसा की नजारा भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में भी देखने को मिल रहा है. वहां भी प्रदूषण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले लाहौर में वायु प्रदूषण सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. आलम ये है कि यहा एक सप्‍ताह के लिए स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है. साथ ही धुआं देने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है.

एक सप्ताह के लिए बंद किए गए स्कूल

दरअसल, पाकिस्तान के लाहौर शहर में एयर क्‍वालिटी बेहद ही खतरनाक हो गई है. जानकारी के अनुसार 1.4 करोड़ की आबादी वाले शहर में बच्चों को सांस लेने में होने वाली समस्याओं और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए सोमवार को सभी प्राथमिक स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया ऐसा किया गया है. साथ ही कुछ निर्माण कार्यो को भी रोक दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सीमा से लगने वाले पूर्वी पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में बीते कुछ हफ्तों से हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी थी. साथ ही वहीं विषैले धुएं से बच्चों तथा बुजुर्गों समेत हजारों लोग बीमार होने लगे थे.

450 के करीब पहुंच गई सांद्रता

वहीं, पंजाब पर्यावरण संरक्षण विभाग ने बताया कि इस समय हवा में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 की सांद्रता 450 के करीब पहुंच गई है, जिसे खतरनाक माना जाता है. बता दें कि एक समय था जब लाहौर को बागों के शहर के रूप में जाना जाता था, जो 16वीं से 19वीं शताब्दी तक करीब हर जगह देखने को मिलते थे. लेकिन बाद में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या वृद्धि की वजह से हरियाली के लिए बहुत कम जगह रह गई है.

इसे भी पढें:-Canada: हिंदू सभा मंदिर पर हमले को लेकर एक्शन में कनाडा पुलिस, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version