Al Jazeera: अल जजीरा टीवी कार्यालय पर इजरायली सेना की रेड, प्रसारण को बंद करने का दिया आदेश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Al Jazeera: लेबनान में हमले तेज करने के बाद अब इजरायली सैन्य बलों ने वेस्ट बैंक में सैटेलाइट न्यूज नेटवर्क अल जजीरा के दफ्तरों पर छापा मारा. इस दौरान उन्‍होंने बैंक को बंद करने का आदेश दिया है.

दरअसल कतर की ओर से फंडिंग ब्रॉडकास्टर को निशाना बनाकर किए जा रहे व्यापक अभियान के बीच ब्यूरो को बंद करने का आदेश दिया गया है क्योंकि यह गाजा पट्टी में इजरायल-हमास युद्ध को कवर करता है. ऐसे में इजरायल अल जजीरा को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता चुका है.

कार्यालय बंद करने का आदेश

चैनल ने प्रसारण बाधित होने से पहले कार्यालय पर इजरायली सैनिकों के धावा बोलने और अल जजीरा टीवी के एक कर्मचारी को कार्यालय बंद करने का सैन्य आदेश सौंपने का लाइव फुटेज प्रसारित किया. बता दें कि इस दौरान अल जजीरा को 45 दिन के लिए  अपना कार्यालय बंद करने को कहा गया है.

फिलि‍स्‍तीनी पत्रकार संघ ने की निंदा

वहीं, फिलि‍स्‍तीनी पत्रकार संघ ने इजरायल के इस फैसले की निंदा की है. उनका कहना है कि यह मनमाना सैन्य निर्णय पत्रकारिता और मीडिया कार्यों के खिलाफ एक नया उल्लंघन है, जो फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ कब्जे के अपराधों को उजागर करता रहा है.

पहले भी हो चुका अल जजीरा पर एक्शन

बता दें कि इससे पहले भी मई 2024 में इजरायली अधिकारियों ने यरूशलम के एक होटल पर छापा मारा था. यहां भी अल जजीरा का कार्यालय था, जिसके स्‍थानीय परिचालन को इजरायली सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया था, क्योंकि उसका कहना था कि अल जजीरा से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है.

यह भी पढ़ें:-Polar Bears: 8 साल में पहली बार आइसलैंड में दिखा दुर्लभ भालू, पुलिस ने तुरंत मार दी गोली, जानिए क्या है वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version