ईरान ने होर्मुज़ से गुज़रने की कोशिश कर रहे अलग-अलग देशों के तीन कंटेनर जहाज़ों को वापस लौटाया

Israel US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने की कोशिश कर रहे तीन जहाज़ों को चेतावनी देकर वापस लौटा दिया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि आज सुबह (शुक्रवार) तीन जहाज़ उस रास्ते से गुज़रने की कोशिश कर रहे थे.  IRGC ने दावा किया कि ये जहाज निर्धारित मार्ग का उल्लंघन कर रहे थे.

सिर्फ़ इजाज़त दिए गए जहाज़ों को ही मिलगी अनुमति

सिर्फ़ इजाज़त दिए गए जहाज़ों को ही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने के लिए तय किया गया है. यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान ने 10 टैंकरों को रास्ता दिया है, जिसे ईरान ने ‘सफेद झूठ’ बताया है. IRGC ने अपने बयान में कहा, “अलग-अलग देशों के तीन कंटेनर जहाज़ उस निर्धारित रास्ते की ओर बढ़ रहे थे.

होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई

IRGC नेवी की चेतावनी के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया.” बयान में यह भी कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद है और इससे कोई भी जहाज़ गुजरेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. IRGC ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल के सहयोगी देशों के बंदरगाहों से आने-जाने वाले किसी भी जहाज़ को, किसी भी रास्ते से गुज़रने की अनुमति नहीं है.”

चीन, रूस और भारत के जहाज़ों को इजाज़त

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दो दिन पहले सरकारी टीवी पर कहा था कि ईरान ने अब तक चीन, रूस, पाकिस्तान, इराक और भारत जैसे देशों के जहाज़ों को गुज़रने की इजाज़त दी है. उन्होंने कहा कि ईरान के नज़रिए से यह स्ट्रेटपूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन ये सिर्फ़ “दुश्मनों के लिए बंद” है. ईरान ने अमेरिका और इज़राइल से जुड़े जहाजों के लिए इस जलमार्ग को ‘नो-गो ज़ोन’ घोषित किया है और ‘दुश्मन’ देशों के जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें. 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: इनकम टैक्स से लेकर रेलवे तक, जानिए आपकी जेब पर कितना असर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version