America: अमेरिका ने बांग्लादेश की यात्रा न करने की दी सलाह, यात्रा परामर्श के लेवल को बढ़ाकर किया स्तर-चार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America: अमेरिका ने बांग्लादेश में जारी हिंसा को देखते हुए अपने नागरिकों को दक्षिण एशियाई देश की यात्रा न करने की सलाह दी है. इसके साथ ही अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वैच्छिक रूप से वहां से आने की इजाजत दे दी है. वहीं, इससे एक दिन पहले, अमेरिका ने बांग्लादेश के लिए एक नया यात्रा परामर्श जारी किया था, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से हिंसा से जूझ रहे देश की यात्रा से पहले पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था.

40 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

दरअसल, इन दिनों बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लिकर हिंसा फैली हुई है, जिसके मद्देनजर शनिवार को प्राधिकारियों ने पूरे देश में सख्त कर्फ्यू लागू कर दिया और सैन्य बलों ने राष्ट्रीय राजधानी ढाका के विभिन्न हिस्सों में गश्त की. वहीं, देश में भड़की हिंसा के चलते अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

बांग्लादेश से स्वैच्छिक प्रस्थान की भी परमिशन

ऐेसे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के लिए यात्रा परामर्श के स्तर को बढ़ाकर स्तर-चार (यात्रा नहीं करें) कर दिया है. साथ ही उन्‍होंने कहा है कि ‘‘अशांति, अपराध और आतंकवाद के कारण बांग्लादेश की यात्रा न करें. मंत्रालय ने गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बांग्लादेश से स्वैच्छिक प्रस्थान की भी परमिशन दे दी है.

यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version