‘चीन से ट्रेड डील खत्म करो वरना…’, डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को दी कड़ी चेतावनी

America-Canada : अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कनाडा को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि अगर उसने चीन के साथ अपनी ट्रेड डील खत्म नहीं की, तो अमेरिका उस पर 100% टैरिफ लगाएगा. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि यह कदम अमेरिकी व्यापार हितों की रक्षा के लिए उठाया जा सकता है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इससे पहले अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप उत्तरी अमेरिकी व्यापार समझौते को काबू में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कनाडा की व्यापार वार्ता रणनीति की आलोचना की और कहा कि ‘वे बहुत खराब हैं.’

इसके साथ ही इस मामले को लेकर वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता का कहना है कि लुटनिक अमेरिका और कनाडा के बीच असंतुलित व्यापार की ओर इशारा कर रहे थे और यह बता रहे थे कि कनाडा किस तरह अमेरिका की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का फायदा उठा रहा है.

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कनाडा का रुख

बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान एक सम्मेलन में लुटनिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कनाडा के रुख की आलोचना की और कहा कि पूर्व कनाडाई व्यापार अधिकारी के इस सुझाव को खारिज कर दिया ताकि कनाडा धीमी गति से बातचीत करके फायदा उठा सकता है. जानकारी के मुताबिक, उन्‍होंने ‘अब तक की सबसे खराब रणनीति’ बताया.

अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो लुटनिक ने कहा कि राष्ट्रपति इसे ‘खराब डील’ मानते हैं.

यह व्यापार समझौता ‘खराब औद्योगिक नीति‘ है

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि भले ही कनाडा और मेक्सिको के साथ अमेरिका के कुछ रिश्ते ‘बुनियादी’ हैं, लेकिन यह व्यापार समझौता ‘खराब औद्योगिक नीति’ है, जिसने अमेरिका को नुकसान पहुंचाया है.

 इसे भी पढ़ें :- लखनऊ में तहलका संवाद कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में CMD उपेंद्र राय भी मौके पर हैं मौजूद

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version