रिपोर्ट में दावा: फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप तो सलाहकार होंगे टेस्ला के CEO

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America News: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर सभी उम्मीदवार जोर-शोर से अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ ऐसी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोनाल्‍ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने सलाहकार के तौर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, टेस्ला के सीईओ को सलाहकार बनाने के फैसले को डोनाल्‍ड ट्रंप ने अभी अंतिम रूप नहीं दिया है.

फोन पर की बात

मीडिया रिपोर्ट की माने तो डोनाल्‍ड ट्रंप और एलन मस्क ने एक महीने के अंदर एक दूसरे से कई बार फोन पर बातचीत की है. इतना ही नहीं, एलन मस्क और अरबपति निवेशक नेलसन पेल्ट्ज ने डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि कॉर्पोरेट अधिकारियों को राष्ट्रपति जो बाइडन का समर्थन नहीं करने के लिए कैसे मनाया जाए.

बाइडन का विरोध किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्‍क ने सार्वजनिक रूप से जो बाइडन का विरोध किया है. पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या मस्क  ट्रंप को अपना समर्थन देंगे या मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को. हालांकि,  मस्क ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था. उन्होंने कहा था कि उनकी किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को पैसा दान करने की कोई योजना नहीं है.

यह भी पढ़े: Netherland: श्किफोल एयरपोर्ट पर हादसा, विमान की इंजन में फंसा व्यक्ति, मौत

Latest News

MLC Election: 4 राज्यों में सियासी हलचल तेज, यूपी में सपा के आरोपों के बीच मतदान से तय होगी नेताओं की किस्मत

MLC Election: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों...

More Articles Like This

Exit mobile version