अब अमेरिका में बंद नहीं होगा TikTok, चीन के साथ हो गई बड़ी डील, ट्रंप ने दिए संकेत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America TikTok: टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका-चीन में टिकटॉक को लेकर सहमति बन गई है, जिसका संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिया गया है. दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा है कि यूरोप में अमेरिका और चीन के बीच बड़ी व्यापार बैठक बहुत अच्छी रही. इसमें एक खास कंपनी को लेकर समझौता हुआ है, जिसे हमारे देश के युवा बचाना चाहते थे. इससे स्‍पष्‍ट होता है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने टिकटॉक को लेकर समझौते के संकेत दिए हैं.

बता दें कि टिकटॉक चीन से जुड़ी कंपनी है, जिसके अमेरिका में 17 करोड़ यूजर्स हैं. बीते दिन मैड्रिड में अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच नए दौर की आर्थिक और व्यापारिक वार्ता हुई है. इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीयर कर रहे हैं, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग कर रहे हैं.

अमेरिका-चीन के बीच संबंधों में है जटिलता

जानकारों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच संबंधों में कई जटिलताएं हैं, जिसमें व्यापार विवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएं और तकनीकी उद्योग पर बढ़ते तनाव शामिल है. अमेरिका और चीन के बीच इन्‍ही जटिलताओं ने दोनों देशों के रिश्ते और कठिन बना दिए हैं. इसके बावजूद, मैड्रिड की वार्ता द्विपक्षीय रिश्तों के लिए अहम कदम मानी जा रही है.

‘धौंस जमाने’ की कोशिश कर रहा अमेरिका

हालांकि इस बैठक से पहले चीन ने अमेरिका द्वारा G7 और नाटो देशों से अपने ऊपर और रूस से तेल खरीद रहे अन्य देशों पर शुल्क लगाने की अपील को एक पक्षीय तरीके से ‘धौंस जमाने’ और ‘आर्थिक दवाब’ बनाने का कृत्य करार दिया है. इसके साथ ही चीन नेयह चेतावनी भी दी थी कि अगर अमेरिका की इस अपील पर अमल किया गया तो वह जवाबी कदम उठाएगा.

इसे भी पढें:-  Nepal: कार्की कैबिनेट का बड़ा फैसला, नेपाल में 17 सितंबर को मनाया जाएगा राष्‍ट्रीय शोक दिवस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This