Indian Coast Guard Day: देशभर में गुरुवार को भारतीय तटरक्षक दिवस पूरे सम्मान, गर्व और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित भाजपा नेताओं ने भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सलाम किया.
भारतीय सैनिक नि:स्वार्थ सेवा के प्रतीक
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारतीय सैनिक नि:स्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं और हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं. उन्होंने सेना दिवस के अवसर पर उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.
नि:स्वार्थ सेवा और अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “भारतीय तटरक्षक दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के बहादुर अधिकारियों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सलाम करता हूं. देश की रक्षा में उनका अटूट साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता है. हम भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं. इस पवित्र दिन पर हम उन वीर नायकों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.”
अमित शाह ने जवानों और उनके परिवारों को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय तटरक्षक के स्थापना दिवस पर उनके बहादुर जवानों को शुभकामनाएं. समुद्र में आपकी शांत निगरानी, अटूट साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण हर दिन भारत की समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखता है. राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को मेरा नमन.”
पीयूष गोयल ने भी किया पोस्ट
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की समुद्री सीमाओं के सच्चे प्रहरी, साहस, सेवा और समर्पण की मिसाल भारतीय तटरक्षक बल के सभी कर्मियों को भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक बधाई. राष्ट्र आपकी वीरता को नमन करता है.”
मनोहर लाल ने जवानों के शौर्य को किया नमन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि “अदम्य साहस, समर्पण व वीरता के साथ देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में पूरी निष्ठा से सेवारत भारतीय तटरक्षक बल के सभी वीर जवानों के शौर्य को नमन एवं भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. देश की समुद्री सीमा की निगरानी हो या तटीय क्षेत्रों में आपदा राहत, भारतीय तटरक्षक बल सदैव “वयम् रक्षाम्” के अपने आदर्श वाक्य को चरितार्थ करता रहा है.”
सीएम योगी ने सेना को बताया गर्व का शाश्वत स्रोत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “वयम् रक्षामः भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस की सभी साहसी, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ वीरों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका राष्ट्र की सुरक्षा, समुद्री संपदा और नागरिक जीवन की रक्षा का संकल्प भारत की सामुद्रिक संप्रभुता का दृढ़ आधार है. आपका साहस, अनुशासन और सेवा-भाव हर भारतीय के लिए प्रेरणा और गर्व का शाश्वत स्रोत है. जय हिंद.”
इसे भी पढें:-Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास, 9वीं बार पेश करेंगी केंद्रीय बजट | Live देखें

