भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर पीएम मोदी: अमेरिकी DNI

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

American DNI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्‍ताह के शुरुआत में अमेरिका दौरे पर गए थें, जहां उन्‍होंने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करना अमेरिका के लिए सम्मान की बात है और वह दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने को लेकर तत्पर हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी ने गबार्ड से मिलकर आतंक-रोधी मामले, साइबर सुरक्षा व उभरते खतरों में खुफिया सहयोग पर द्विपक्षीय बातचीत की.

भारत के पीएम लोकप्रिय व्‍यक्ति

वहीं, प्रधानमंत्री के अमेरिका से लौटने के बाद गबार्ड ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्‍ट में लिखा कि भारत के पीएम लोकप्रिय व्यक्ति हैं. मैं भारत-अमेरिका मैत्री और मजबूत बनाने को तत्पर हूं.

गबार्ड से मुलाकात के बाद मोदी ने भी उन्हें भारत-अमेरिका मित्रता की ‘प्रबल समर्थक’ बताया. उन्‍होंने कहा कि वाशिंगटन में गबार्ड से मिलकर उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और भारत-अमेरिकी मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. चर्चा में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा व उभरते खतरों से निपटने के लिए खुफिया सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया.

इसे भी पढें:-17 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version