ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर और भी हमले की दी धमकी, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Israel and Iran War: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान के साथ शुरू हुई जंग का आज 16वां दिन है, लेकिन अभी भी दोनों में से कोई पीछे हटने का नाम नहीं लें रहे है. इसी बीच अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर जोरदार बमबारी की थी, जिसके बाद ईरान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

ईरान ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि  अगर उसके ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिकी हितों से जुड़े सभी इंफ्रास्ट्रक्चर को राख के ढेर में बदल देगा. बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों पर भी हमला कर दिया. अब ये जंग और खतरनाक होती जा रही है.

ईरान से आज आ जाएंगे भारतीय छात्र

इसी बीच कई भारतीय छात्र ईरान में फंसे हुए थे, जिन्‍हें एक फ्लाइट लेकर भारत आने वाली है. इन भारतीय छात्रों को डायरेक्ट ईरान से नहीं लाया गया है. दरअसल, ईरान के अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय छात्र पहले सड़क के रास्ते अर्मेनिया पहुंचे थे. यहां से उन्हें इवैक्युएशन फ्लाइट से भारत लाया जा रहा है. ज्यादातर भारतीय छात्र उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और ईरान के अन्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं.

ईरान की ओर से UAE पर हमले जारी

ईरान की ओर से UAE पर लगातार हमले हो रहे हैं. UAE ने बताया कि ईरान से आ रहे मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दिया जा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जो आवाजें सुनाई दी गई हैं, वो एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट करने का नतीजा है.

मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मौजूदा क्षेत्रीय संकट को देखते हुए, कई पश्चिम एशियाई देशों में पढ़ने वाले छात्रों की 12 कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. CBSE ने बताया कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. CBSE ने यह भी बताया कि प्रभावित छात्रों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में बाद में अलग से जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढें:-‘ईरान की सैन्य ताकत होगी और भी कमजोर’, मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This