ASEAN Summit में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की लाओस के पीएम से मुलाकात, इन मुद्दों को उठाया

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ASEAN Summit 2024: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस पहुंंचे हैं. शनिवार को उन्होंने लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्सी सिपांडोन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया. इसी के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विकास साझेदारी एवं सहयोग पर भी बात हुई.

दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी पहुंचे, हैं. इसी बैठक के दौरान उन्होंने अन्य विदेश मंत्रियों के साथ ही लाओस के पीएम सिपांडोन से भी मुलाकात की.

क्या बोले विदेश मंत्री

आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्सी सिपांडोन से मुलाकात कर खुशी हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उनका अभिनंदन किया. रक्षा, विरासत संरक्षण, ऊर्जा, डिजिटल और क्षमता निर्माण में हमारी विकास साझेदारी तथा सहयोग पर चर्चा की.

उन्होंन आगे कहा कि वह साझा सभ्यागत जुड़ाव में गहरायी से निहित घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए सिफांडोन के मार्गदर्शन को महत्व देते हैं. लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान मैंने साइबर ठगी केंद्रों के माध्यम से भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया.

लाओस के सहयोग को विदेश मंत्री ने सराहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे नागरिकों को छुड़ाने के लिए और राहत प्रदान करने के लिए लाओस सरकार से मिल रहे सहयोग की सराहना करता हूं. इसी के साथ विदेश मंत्री ने कंबोडिया और थाइलैंड के विदेश मंत्रियों से इस मामले पर चर्चा की. बता दें कि लाओस स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा था कि लाओस में 13 भारतीयों को छुड़ाकर वापस उनके घर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक अभी तक दूतावास ने 518 भारतीय को बचाया है.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे विक्रमसिंघे

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version