दिल्ली में आज एकल नाटक ‘कबीर’ का होगा मंचन, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा पद्मश्री शेखरसेन कृत एकल नाटक ‘कबीर’ का मंचन आज, 27 जुलाई को राजधानी दिल्ली में होना है. यह आयोजन शाम 4:00 दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) हैं. वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे. भारत एक्सप्रेस समाचार चैनल के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे.

दिव्य प्रेम सेवा मिशन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन उत्तराखंड में हरिद्वार शहर के चंडीघाट क्षेत्र में स्थित है. इसे मूल रूप से सेवा कुंज भी कहा जाता है. दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ट रोगियों की सेवा करने वाली एक संस्था है. इसकी स्थापना 1997 में आशीष गौतम ने की थी. यूपी के हमीरपुर जिले के निवादा ग्राम में जन्मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा ग्रहण करने वाले इस नौजवान साधक के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद हैं.

कुष्ठ रोगियों की सेवा

अब ‘सेवा कुंज’ नाम से विख्यात इस स्थान पर अपने कुछ नौजवान कर्मठ सहयोगियों के साथ आशीष भैया इस मिशन द्वारा कुष्ठ रोगियों और उनके बच्चों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा-संस्कार, स्वावलंबन के कार्यक्रमों से उन्हें नवजीवन प्रदान कर उनमें जीवन के प्रति आशा व उल्लास का संचार तो कर ही रहे हैं, साथ ही वे इनके प्रति तथाकथित सभ्य समाज की संवेदना को भी जगाने के प्रयास में निरंतर जुटे हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version