AUS vs BAN: पहले टेस्ट में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को उसके मैदान पर ही 9 विकेट से हराया

New Delhi: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया है. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज ने कमाल किया. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे पहले साल 2017 में ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस जीत के साथ ही अब बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

चौथी पारी में सिर्फ 57 रनों का टारगेट

ड्राविन में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को चौथी पारी में सिर्फ 57 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने शादमान इस्लाम (25) और मोमीनुल हक (30) की मदद से 14.2 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया. हालांकि, बांग्लादेश के लिए इस टारगेट तक पहुंचना आसान नहीं रहा. क्योंकि, पहली पारी के शतकवीर तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने कोई जोखिम नहीं उठाया और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

कैमरून ने जुझारू शतकीय पारी खेली

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरून ने जुझारू शतकीय पारी खेली. ग्रीन 104 रन बनाकर आउट हुए. ग्रीन की इस शतकीय पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया पारी से मिलने वाली हार से बच पाई. दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ग्रीन के अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रनों की कुछ प्रभावी पारियां खेली.

बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया

इसके अलावा पूरी टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती रही. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 228 रनों के लीड को खत्म करते हुए 284 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया. यही कारण है कि बांग्लादेश ने पहली पारी में 228 रनों की लीड हासिल की थी. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 198 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

तंजीद हसन ने 101 रन बनाए

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बना डाले. पारी में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 101 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान नजमुल हसन शंटो ने 84 रनों की पारी खेली, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 65 और मोमीनुल हक ने 49 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने कुल 6 विकेट हासिल किए थे. बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए. हसन ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया था.

शतक लगाने वाले कैमरून ग्रीन भी शामिल

इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने 3 विकेट लिए, जिसमें शतक लगाने वाले कैमरून ग्रीन भी शामिल हैं. वहीं, पहली पारी में बिना विकेट के रहने वाले मिराज ने दूसरी पारी में पंजा खोलते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा टीम के लिए तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से मकाया में खेली जाएगी.

इसे भी पढ़ें. बाबतपुर एयरपोर्टः जांच के दौरान यात्री पिस्टल से चली गोली, मचा हड़कंप, दो कर्मी घायल

Latest News

LPG Supply: LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों के लिए उत्पादन कोटा तय

LPG Supply: देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. कुल 63,810 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version