बाबतपुर एयरपोर्टः जांच के दौरान यात्री पिस्टल से चली गोली, मचा हड़कंप, दो कर्मी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi Airport: रविवार की सुबह वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में हथियार की जांच के दौरान यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. गोली लगने से एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच करने वाली दो कर्मी घायल हो गईं. सूत्रों के मुताबिक, घायल महिला का नाम सुमन कुमारी और युवक का नाम रोहित राज है. घटना के बाद टर्मिनल भवन में अफरातफरी मच गई. दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक

एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-1810 से यात्रा करने वाले एक यात्री ने अपनी पत्नी के साथ सफर के लिए हथियार घोषित किया था. विमान में ले जाने के लिए घोषित हथियार की एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा जांच की जा रही थी. इसी बीच यात्री के हथियार से एक राउंड फायर हो गया. गोली की जद में आने से एएआईसीएलएएस के दो स्क्रीनर्स घायल हो गए.

गोली चलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. दोनों घायलों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली. हथियार यात्री के पास कैसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था और जांच के दौरान फायर होने की वजह क्या रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.

एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां यात्री, हथियार और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version