उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, बाल-बाल बची पांच लोगों की जान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia Flood: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य और पड़ोसी उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारी बाढ़ के बीच पांच लोगों को बचाया गया है, जबकि एक अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया. क्वींसलैंड के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी. इसका कारण एक धीमी गति से बढ़ रहा उष्णकटिबंधीय तूफान है, जिसने शुक्रवार दोपहर स्थानीय समयानुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी तट पर लैंडफॉल किया.

मौसम विभाग (बीओएम) के अनुसार यह उष्णकटिबंधीय तूफान सेंट्रल क्वींसलैंड से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ रहा था और इससे भारी बारिश होने का अनुमान है और अचानक बाढ़ आ सकती है.

पेड़ से लटकर कई लोगों ने बचाई जान

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने बताया कि सेंट्रल क्वींसलैंड में रात के दौरान बाढ़ के बीच पांच लोगों को बचाया गया. इनमें से तीन लोग बाढ़ में फंसे एक वाहन से निकलने के बाद तेज बहाव वाले पानी में पेड़ से लटककर अपनी जान बचाए हुए थे.

उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में भी एक अलग उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण डार्विन से लगभग 270 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित छोटे शहर कैथरीन के लिए बड़ी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.

कैथरीन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह कैथरीन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, नदी का जलस्तर कैथरीन के मध्य हिस्से में बाढ़ के स्तर को पार कर चुका है और शनिवार के दौरान इसके और बढ़ने की संभावना है.

संभावित बाढ़ को देखते हुए कैथरीन अस्पताल में भर्ती 21 मरीजों, जिनमें 20 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, को शुक्रवार को दूसरे अस्पताल में भेजा गया, ताकि अगर शहर बाढ़ के पानी से कट जाए तो किसी तरह की परेशानी न हो.

सीएम लिआ ने लोगों से की चेतावनियों को पालन करने की अपील

उत्तरी क्षेत्र की मुख्यमंत्री लिआ फिनोचियारो शुक्रवार रात शहर पहुंचीं और उन्होंने लोगों से आपातकालीन चेतावनियों का पालन करने की अपील की. इससे पहले, 6 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में खतरनाक फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की गई थी, क्योंकि एक तूफान राज्य के उत्तर-पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा था.

मौसम विभाग ने चेतावनी में कहा था कि यह उष्णकटिबंधीय तूफान शुक्रवार सुबह से क्वींसलैंड के सुदूर उत्तरी हिस्से के करीब 350 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र में तेज बारिश ला सकता है. चेतावनी वाले क्षेत्रों में नॉर्थ-ईस्ट कोस्टल शहर केर्न्स, पोर्ट डगलस और कुकटाउन शामिल हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 2.55 लाख है.

इसे भी पढें:-भारत को हुए तेल निर्यात का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं करेगा रूस, क्रेमलिन ने कहा- ‘बुरा चाहने वाले बहुत लोग’

Latest News

ईरान ने US की नेवी फ्लीट पर बरसाए बम, 21 अमेरिकी सैनिकों की मौत, कई घायल, IAF का दावा

America Iran War:  ईरानी आर्म्ड फोर्सेज ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में मौजूद अमेरिका की पांचवीं नेवी...

More Articles Like This