ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिख पर नस्लीय हमला! ‘डॉग’ बोलकर तोड़ी नाक, घटना से सहमा परिवार

Sydney: ऑस्ट्रेलिया के शहर जिलॉन्ग के कोरियो इलाके में 22 वर्षीय भारतीय सिख नर्स हरमन प्रीत सिंह के साथ कथित तौर पर नस्लीय हमला किया गया. यह घटना एक जिम के बाहर हुई, जहां तीन लोगों ने उन्हें परेशान किया, जबकि वे अपने काम से काम रख रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरमन जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी तीन लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया.

वे लोग बाहर कर रहे थे इंतजार

उन्होंने बताया कि जब वे जिम से बाहर निकले तो वे लोग बाहर इंतजार कर रहे थे. एक वीडियो में देखा गया कि एक भारी-भरकम गोरा व्यक्ति, जिसने सफेद टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट पहनी थी, हरमन को इंडियन डॉग कहकर गाली दे रहा था और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था. हरमन ने बताया कि वह मेरे बहुत करीब आ गया और फिर पीछे हटकर अपना सिर मेरी नाक पर दे मारा. मेरी नाक से तुरंत खून बहने लगा.

आरोपी ग्रे रंग की कार से फरार

हमले के बाद आरोपी ग्रे रंग की कार में वहां से फरार हो गए. हरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें पूरी रात वहीं रहना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अब एक विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना होगा और सर्जरी कराने का विकल्प भी सोचना पड़ सकता है. उन्हें एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

इस घटना से मानसिक रूप से प्रभावित

हरमन ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि मैं खुद को मजबूत रखने की कोशिश करता हूं और ऐसी बातों को नजरअंदाज करता हूं, लेकिन यह बहुत दुख देता है.

दोबारा उसी जिम में जाऊंगा या अपने समय बदलूंगा

उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा उसी जिम में जाऊंगा या अपने समय बदलूंगा. अब मैं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा हूं. हरमन की बहन खुशी कौर ने कहा कि इस घटना से परिवार बहुत आहत और डरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें. पन्नू हत्याकांड मामला: निखिल गुप्ता को 40 साल तक की जेल संभव, 29 मई को तय होगी सजा

Latest News

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में भारतीय युवक की मौत, बेटे के जाने से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

New Delhi: ईरान के कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण ड्रोन हमले में एक निर्दोष भारतीय युवक की मौत हो...

More Articles Like This

Exit mobile version