पावर ब्लू चाहिए, बेबी ब्लू नही…, अब इन रंगों में रंगेगा एयरफोर्स वन; राष्ट्रपति ने दिया आदेश

Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स वन को लाल, सफेद और नीले रंग से रंगने का आदेश दिया है. बता दें कि अमेरिकी सेना की ओर से यह जानकारी दी गई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि लाल, सफ़ेद और नीले रंग की योजना एयर फ़ोर्स वन का नया लुक बनेगी. इस मामले को लेकर एयर फ़ोर्स का कहना है कि अपडेटेड जेट के लिए “लाल, सफ़ेद, सोने और गहरे नीले रंग की पेंट स्कीम” का उपयोग किया जाएगा, जो कि एयर फ़ोर्स वन के रूप में सेवा करेगी.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सेना ने नए लुक की एक रेंडरिंग जारी की है जो विदेशी नेताओं के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान दिखाए गए हवाई जहाज मॉडल से मेल खाती है. इसके साथ ही बोइंग दो अपने 747-800 विमानों को संशोधित करने की प्रक्रिया में है, जो मौजूदा दो पुराने बोइंग 747-200 विमानों की जगह लेंगे. बता दें कि वर्तमान में अमेरिकी राष्‍ट्रपति इन विमानों का उपयोग करते हैं और जब राष्ट्रपति सवार होते हैं तो एयर फ़ोर्स वन कॉल साइन लेते हैं.

2018 में भी ट्रंप ने दिया निर्देश

बता दें कि इससे पहले 2018 में भी ट्रंप ने निर्देश दिया था कि ये नए जेट केनेडी-युग की प्रतिष्ठित नीले-सफ़ेद डिज़ाइन को छोड़कर सफ़ेद और नेवी रंग की स्कीम अपनाएंगे. इसके साथ ही विमान का ऊपरी आधा हिस्सा सफ़ेद होता, जबकि निचला हिस्सा, गहरा नीला होता जिसमें मध्य भाग का निचला हिस्सा भी शामिल है. इतना ही नही बल्कि कोकपिट से पूंछ तक गहरे लाल रंग की एक पट्टी चलती. जानकारी के मुताबिक, यह रंग योजना लगभग ट्रंप के निजी विमान के बाहरी हिस्से जैसी ही थी.

2023 में बाइडेन ने पलटा था ट्रंप का फैसला

इसके साथ ही एयर फ़ोर्स की एक समीक्षा में सुझाव दिया गया था कि गहरे रंग लागत बढ़ाएंगे और नए जंबो जेट की डिलीवरी में देरी करेंगे. उनके इस फैसले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मार्च 2023 में इस फैसले को पलट दिया था. ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पिछले महीने विमान के रंग का जिक्र करते हुए कहा था कि “हम पावर ब्लू चाहते हैं, बेबी ब्लू नहीं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हर चीज़ का अपना समय और स्थान होता है. ट्रंप ने ये भी कहा कि हम रंग बदलेंगे. इसके साथ ही एयर फ़ोर्स के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तीसरा 747-8i बोइंग जेट भी इसी रंग में पेंट किया जाएगा.

जेट में सुरक्षा संशोधन की लागत 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर से कम होगी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने विदेशी राष्ट्र से महंगे उपहार लेने की नैतिकता और वैधता पर सवालों के बावजूद लग्जरी बोइंग 747 जेट को औपचारिक रूप से एयर फ़ोर्स वन के उपयोग के लिए स्वीकार किया. इस मामले को लेकर एयर फ़ोर्स सेक्रेटरी ट्रॉय मेइंक ने पिछले जून में विधायकों से कहा था कि जेट में सुरक्षा संशोधन की लागत 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर से कम होगी लेकिन कोई विवरण नहीं दिया.

ट्रंप ने क्यों दिया विमान को रंगने का आदेश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने राष्ट्रपति तथा उच्च अधिकारियों के अन्य विमानों समेत एयर फोर्स वन को लाल, सफेद और नीले (डार्क ब्लू) रंग में रंगने का आदेश दिया है, क्योंकि माना जाता है कि वे अमेरिकी झंडे के रंगों को अधिक प्रमुख और देशभक्तिपूर्ण मानते हैं. वर्तमान में एयर फोर्स वन पर केनेडी युग (1960 के दशक से) का हल्का नीला (बेबी ब्लू या रोबिन्स एग ब्लू) और सफेद रंग का डिजाइन है, जिसे ट्रंप “बेबी ब्लू” कहकर आलोचना करते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिख पर नस्लीय हमला! ‘डॉग’ बोलकर तोड़ी नाक, घटना से सहमा परिवार

Latest News

नांदेड़ डिवीजन में 163 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड परियोजना को भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

Indian Railways News: भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क को अधिक तेज, आधुनिक और क्षमता संपन्न बनाने की दिशा में लगातार...

More Articles Like This

Exit mobile version