नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने की खतरनाक भविष्यवाणी, पूरी दुनिया पर भारी पड़ेगा ये देश, हिल जाएगी दुनिया

Baba Venga-Nostradamus : आने वाले समय में होने वाली घटनाओं का पहले आभास करने वाले बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस दो ऐसे भविष्यवक्ताओं के नाम हैं, जिन्‍हें घटना का उल्‍लेख समय से पहले हो जाता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार साल 2025 के बचे अगले तीन महीनों के लिए बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि यूरोप का एक बड़ा हिस्सा युद्ध से तबाह हो जाएगा. इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस युद्ध में रूस सुरक्षित निकलने के साथ पहले से भी अधिक शक्तिशाली होकर उभरेगा.

ज्योतिषी की किताब में बताई एक भविष्यवाणी

ऐसे में काफी लंबे समय पहले मशहूर ज्योतिषी नास्त्रेदमस की किताब लेस प्रोफेटिज में बताई गई एक भविष्यवाणी का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने भी 2025 के बचे तीन महीनों में घातक युद्धों की भविष्यवाणी की है. इस दौरान उस भविष्‍यवाणी के अनुसार यूरोप के कई देश आपसी संघर्ष में उलझेंगे. इसके साथ ही इस युद्ध में इंग्लैंड भी शामिल होगा. बता दें कि उनकी यह चेतावनी बाबा वेंगा की बातों से मेल खाती है, जो इस आशंका को और मजबूत बनाती है.

दोनों की भविष्‍यवाणी से गहरी आशंका

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हर साल का आखिरी चरण अक्सर निर्णायक साबित होता है. दोनों की इस भविष्‍यवाणी से यह आशंका और गहरी हो जाती है कि यूरोप में एक बड़ा संघर्ष सामने आ सकता है. मुख्‍य रूप से देखा जाए तो यूक्रेन और रूस के बीच तनाव पहले से ही मौजूद है. ऐसे में इस युद्ध को लेकर दोनों नेताओं के बातचीत को असफल देखते हुए लड़ाई खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है और भविष्यवाणी का कहना है कि युद्ध फैल सकता है. वैसे तो यह सिर्फ एक भविष्यवाणी है, लेकिन इतिहास में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए इसे पूरी तरह नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता.

इतिहास की गवाही हुई थी सच

बता दें कि अगर इतिहास की बात करें तो दोनों की कही बातें कई बार वास्तविकता में तब्दील हुईं. ऐसे में नास्त्रेदमस ने फ्रांस के राजा हेनरी द्वितीय की मृत्यु का सटीक वर्णन किया. इसक साथ ही बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन और चेर्नोबिल आपदा का पहले ही संकेत दिया था. इस दौरान उन्होंने जो कुछ कहा वही हुआ. ऐसे में यह बातें 2025 की चेतावनियों को और अधिक भयावह बना देती है.

इसे भी पढ़ें :- नेपाल में फिर बदलेगी सरकार, जानें कौन होगा अगला प्रधानमंत्री

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version