एलन मस्क ने बच्चों के लिए लॉन्च किया Baby Grok AI चैटबॉट, जानिए कैसे करेगा काम

Baby Grok AI: एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI अब बच्चों के लिए एक खास AI चैटबॉट पर काम कर रही है. ऐसे में सोशल मीडिया एक्‍स पर मस्क ने इस नई परियोजना की जानकारी दी है. इसके तहत उन्‍होंने बताया कि यह पहला मौका है जब xAI छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर कोई AI टूल तैयार कर रही है.

फिलहाल बता दें कि बच्‍चों के इस Baby Grok के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं प्राप्‍त हुई है और मस्‍क ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि यह उनके मौजूदा चैटबॉट Grok से बिल्कुल अलग होगा. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और उपयुक्त डिजिटल सहायता देना है जिसमें बच्‍चों को किसी भी तरह की अनुचित या हानिकारक सामग्री से दूर रखा जाएगा.

Baby Grok

बता दें कि Baby Grok खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है. इसे इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से जवाब देगा और वयस्क या विवादास्पद विषयों से पूरी तरह बचाव करेगा. इसका मकसद है कि बच्चे एक सीमित, सुरक्षित और सीखने लायक डिजिटल वातावरण में संवाद कर सकें.

Baby Grok की खासयित

  • इसकी सबसे विशेष खासियत यह है कि यह एज-फ्रेंडली कंटेंट दे सके और आपत्तिजनक विषयों को फिल्टर कर सके.
  • शैक्षणिक और इंटरेक्टिव मॉड्यूल्स जो बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका दें.
  • पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, जिससे माता-पिता चैट हिस्ट्री देख और मॉनिटर कर सकें.
  • एक साधारण यूज़र इंटरफेस जो बच्चों के लिए सहज हो.

मानसिक प्रभाव–गोपनीयता को लेकर हुई बहस

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय में कई बड़े AI चैटबॉट्स पर ये आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नाबालिगों को असंगत या गुमराह करने वाली जानकारी दी. इस दौरान AI टेक्नोलॉजी को लेकर और बच्चों की सुरक्षा के साथ मानसिक प्रभाव और गोपनीयता को लेकर काफी बहसें हुई थी. Baby Grok को इन्हीं चिंताओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.

टेक्नोलॉजी क्षेत्र में स्थापित करना

ऐसे में एलन मस्‍क का कहना है कि इस टेक्‍नोलॉजी का मकसद बच्चों के लिए एक सुरक्षित AI प्लेटफॉर्म तैयार करने के साथ खुद को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में डिजिटल सेफ्टी के लीडर के रूप में भी स्थापित करना चाहता है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि यह पहल भविष्य में AI क्षेत्र में सख्त नियमों और जवाबदेही की मांग को भी बल दे सकती है.

इसे भी पढ़ें :- हिमाचल के चंबा में फटा बादल, दो लोगों की मौत, 39 सड़कें बंद

Latest News

Asian Para Games: PM मोदी ने स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व व खुशी का पल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने...

More Articles Like This

Exit mobile version